सत्य खबर,कुरूक्षेत्र । Every update related to the farmers’ protest in Haryana
हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर करने के लिए बवाल मच गया है। किसान नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। कल हाईवे जाम करने पर गुरनाम चढ़ूनी और दूसरे किसान नेताओं को रिहाई के लिए सरकार और प्रशासन को 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। कुरुक्षेत्र में किसान नेशनल हाईवे-152D पर जाम लगाएंगे। इस्माइलाबाद के गांव अजरावर पर किसान इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं।।
ALSO READ: गर्मी में ग्रामीणों के हाथ लगी बीयर वो भी बिना गिनती की
करनाल पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा- ” ऐसा पहली बार हुआ कि किसानों पर एमएसपी को लेकर लाठीचार्ज हुआ हो। अब देश में दिल्ली से बड़ा आंदोलन एमएसपी पर होगा। कुरूक्षेत्र में आगामी रणनीति बनाकर इसका ऐलान किया जाएगा। वहीं किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिसार, सिरसा, रोहतक, करनाल, अंबाला और कुरूक्षेत्र समेत कई जिलों में किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर हिरासत में लिए किसानों की रिहाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा की सड़कें जाम कर देंगे। किसान कॉल आते ही सारे टोल प्लाजा जाम कर देंगे।
ALSO READ: मौसम अपडेट : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश
वहीं रोहतक में किसानों ने नेशनल हाईवे नंबर 9 जाम किया। पुलिस ने इसे जबरन खुलवाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अखिल भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) रोहतक के जिला अध्यक्ष अंकुश सिवाच व वार्ड नंबर एक से जिला पार्षद अमित को हिरासत में लिया है। मंगलवार को जम्मू-दिल्ली हाईवे जाम करने पर पुलिस ने किसानों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। जिसके बाद भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत 150 किसानों को हिरासत में ले लिया। वहीं करीब 700 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। Every update related to the farmers’ protest in Haryana