सत्य खबर, चंडीगढ़।
weather update of haryana
हरियाणा के 16 जिलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसमें पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आज और कल पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
also read: 14 August 2023: दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
इसके साथ महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि इन दो दिन बारिश के साथ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री तापमान में भी गिरावट आएगी।
16 से 20 तक मानसून पर कमजोर
हरियाणा में 15 अगस्त के बाद 16 से 20 अगस्त तक मानसून पर कमजोर रहेगा। इस दौरान बारिश की आशंका काफी कम है। वैसे भी इस बार अगस्त में मानसून काफी कमजोर रहा। राज्य के 20 जिले ऐसे रहे, जहां सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 अगस्त से अब तक राज्य में 29.4 MM बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप में 62.6 एमएम बारिश होती है, जो सामान्य से 53% कम है।
weather update of haryana