सत्य खबर, कैथल। Women blocked road in Haryana, know where and why
कैथल में बुधवार सुबह सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में हिसार चंडीगढ़ मार्ग NH 152 पर महिलाओं ने जाम लगा दिया। महिलाओं ने बिजली बिल अधिक आने पर सरकार का पुतला फूंककर भी रोष प्रदर्शन किया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी।
जिसके बाद बिजली निगम के एसडीओ नितिन मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को समाधान का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। जिसके बाद वाहन चालकों को राहत मिली है।
जगमग योजना में नही दी जा रही सुविधाएं
महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीएम के गोद लिए गांव में काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ता है। गांव को जगमग योजना में शामिल तो किया, लेकिन यहां पर बिजली निगम की तरफ से सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
पहले भी हो चुकी हैं पंचायतें
गौरतलब है कि बिजली बिल अधिक आने का मामला गांव क्योड़क में पुराना है। यहां पर ग्रामीणों ने पहले भी बिजली बिल अधिक आने के रोष में कई बार पंचायत की हैं। इसके बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने जाम लगा दिया। महिला सुमित्रा, रेनू व बाला ने कहा कि उन्हें हाईवे पर मजबूरन जाम लगना पड़ा है। क्योंकि सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।