सत्य खबर, सिरसा।Haryana Congress leader Rajkumar Sharma placed under house arrest
जिला सिरसा स्थित जनता भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन संवाद कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा को पुलिस द्वारा घर में नजर बंद किया गया। मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम से पहले किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।
वहीं, कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा ने बताया कि राजनीति से जुड़े होने के चलते आज तक हमने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया कि जिससे किसी राजनीतिक शख्सियत के कार्यक्रम में दखलबाजी की गई हो। राजनीति से जुड़े होने के चलते जब राज्य का मुखिया लोगों के साथ जन संवाद करने के लिए सिरसा में पहुंच रहा हो तो मेरा भी यह दायित्व बनता है कि मैं भी सिरसा की आवाज मुख्यमंत्री के समक्ष उठाऊं। शहर में गंदगी के लगे अंबार
आज आवाज उठाने की बजाय आवाज दबाने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज सिरसा के शहर में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। सड़कें बिल्कुल टूट हुई हैं। सड़कों के टूट जाने से कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठे हैं। मैं मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह बात देना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाने वाले सिरसा के नेता मुख्यमंत्री को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं।
जन अपमान बनकर रह गया जनसंवाद कार्यक्रम
सिरसा शहर की स्थिति बदतर हो गई है। शहर की नुमाइंदगी करने वाला गोवा रहता है। जब भी मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम होता है तो हाजिरी भरने के लिए आ धमकता है। सिरसा की जनता से उसका किसी भी प्रकार का कोई सरोकार नहीं है। मुझे दुख इस बात का है कि मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा जनसंवाद आमजन के लिए जन अपमान बनकर रह गया है। एक प्रदेश के राजा आने पर धारा 144 लगा दी जाती है।
Also Read:जम्मू कश्मीर : सेना ने मुठभेड़ में दो आंतकियों को किया ढेर