हरियाणा

फतेहाबाद में मकान की छत गिरने से बच्‍ची की मौत, परिवार के छह घायल

सत्यखबर फतेहाबाद (ब्यूरो रिपोर्ट) – फतेहाबाद के भट्टू गांव में एक मकान की छत गिरने से बच्‍ची की मौत हो गई और छह लोग घायल हाे गए।

जिले के भट्टू गांव में एक मकान की छत गिर जाने से एक ही परिवार के सात लोग दब गए। इनमें सात साल की एक बच्‍ची की मौत हो गई। घटना आज सुबह सुबह हुई जब मकान के बरामदे की छत गिर गई। इससे बरामदे में सो रहे परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। इससे सात साल की बच्‍ची ने दम तोड़ दिया।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

जानकारी के अनुसार, फ़तेहाबाद और आसपास के क्षेत्र में बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान ही भट्टू गांव में एक मकान के बरामदे की छत अचानक गिर है। इससे बरामदे में सोए सात लोग मलबे में दब गए। आवाज सुनकर परिवार के अन्‍य लोगाें और आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगाें को बाहर निकाला।

घटना में सात वर्षीय मोहिनी की मौत हो गई। घटना में 32 साल की नीतू, 20 की मंजू, सात साल की आरती, आठ साल की आईना, 60 साल की मेसर देवी और 10 साल का अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्‍पताल किया गया है।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button