सत्य खबर, चंडीगढ़।
It may rain in these districts of Haryana today and tomorrow
हरियाणा में अब ठंड की एंट्री हो गई है। रात में दिसंबर जैसे हालात हो गए हैं। कुछ जिलों को छोड़कर अमूमन न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में भी 4.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट का दौर अब चलता रहेगा।
वहीं आज और कल बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग का कहना है कि अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।
आज रात से बदलेगा मौसम
21 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ बनने का हरियाणा में भी आंशिक असर देखने को मिलेगा। उसके प्रभाव के कारण राज्य में 21 की रात से 23 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से राज्य में 15 अक्टूबर की रात से 17 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो चुकी।
अक्टूबर में 49% कम बारिश
हरियाणा में 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 3.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 49% कम बारिश है। इस समय 6.3 एमएम बारिश सामान्य श्रेणी में आती है। राज्य के 10 जिले ऐसे हैं जिनमें अभी तक बारिश नहीं हुई है। यहां 100% बारिश की कमी है। कहा जाए तो आधा हरियाणा अक्टूबर में सूखा पड़ा हुआ है। इससे सरसों की बिजाई में देरी की संभावना है।
also read: 21 अक्टूबर का राशिफल: यह क्रोध से बचें
बारिश से हवा में हुआ सुधार
हरियाणा में हुई बारिश से वायु प्रदूषण से काफी सुधार हुआ है। सूबे के कुछ शहरों को छोड़कर अधिकांश जिलों का AQI 200 से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में हो रही बारिश से सुबह शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है, कई स्थानों पर लोगों को रात में गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।
It may rain in these districts of Haryana today and tomorrow