क्राइम्‌हरियाणा

रेप का आरोपी हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार

सत्य खबर,हिसार ।।

रेप केस में फंसे हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 18 दिन पहले उस पर हिसार के हांसी में एक महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसकी ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया है। साथ ही उसके बैंक खाते की डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस महिला से रुपयों के लेने देन की जांच कर रही है।

नारू हरियाणा की फेमस कलाकार सपना चौधरी के साथ भी कई गाने कर चुका है। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हांसी शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 वर्ष पहले वह हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आयी थी। नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। 3 वर्षों से उसके साथ बार बार रेप किया जा रहा है। उसने उससे रुपए भी हड़प लिए।Also read:गुरुग्राम पुलिस ने SPA की आड़ में देह व्यापार मामले में 02 सेंटर्स का भंडाफोड़ कर 03 आरोपी पकड़े। 

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

जानिए क्या था पूरा मामला

हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पुलिस ने नवीन नारू को दुष्कर्म केस में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे ब्रेजा कार बरामद की गई है। इस कार का वारदात से संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके बैंक खातों की डिटेल भी जुटाई है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। नवीन नारू को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सपना चौधरी के साथ किए कई हिट गाने

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

नवीन नारू हरियाणवी कलाकार हैं और अक्सर पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहे हैं। हरियाणवी गानों में वे सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके हैं। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था। इसके अलावा सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘बालम ऑल्टो’ को यूट्यूब पर 43M व्यूज मिले हैं। और भी कई फेमस गानों में नवीन नारू का रोल रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख रोल रहा। चंबल का डाकू भी उनका गाना था।

Back to top button