राष्‍ट्रीय

विराट-अनुष्का आज सेलिब्रेट कर रहे शादी की छठी सालगिराह, कैसी शुरू हुई थी लव स्टोरी

सत्य खबर/मुंबई:Virat-Anushka are celebrating sixth wedding anniversary today, how the love story started

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी की तरह उनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली में शादी कर ली। शैम्पू के ऐड में पहली बार मिलने से लेकर झगड़े तक, इस कपल की प्रेम कहानी में भी उतार-चढ़ाव देखे गए हैं।

अनुष्का-विराट की पहली मुलाकात

Prashant Kishore का बड़ा बयान! लालू यादव से क्या सीखना चाहते हैं वे? प्रशांत की बिहार चुनाव में अनोखी प्रतिक्रिया
Prashant Kishore का बड़ा बयान! लालू यादव से क्या सीखना चाहते हैं वे? प्रशांत की बिहार चुनाव में अनोखी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। विराट ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह उस वक्त काफी घबराए हुए थे, क्योंकि वह पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे। अनुष्का भी समझ गईं कि विराट नौसिखिया हैं. ऐसे में अनुष्का ने माहौल को हल्का करने के लिए एक चुटकुला सुनाया और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.

Also Read: मध्य प्रदेश में आज ‘शिव’ का राज या दूसरा चेहरा? बीजेपी की बैठक में होगा फैसला

लाखों-करोड़ों लोगों के सामने विराट का फ्लाइंग किस

साल 2014 आते-आते अनुष्का और विराट के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। लेकिन इस रिश्ते पर मुहर तब लगी जब 2014 में एक मैच के दौरान अर्धशतक लगाने के बाद विराट ने अनुष्का की तरफ अपने बल्ले से फ्लाइंग किस उड़ाया। इसके बाद विराट-अनुष्का सबकी नजरों में मशहूर हो गए।

Salman Khurshid: देशभक्ति और कांग्रेस भक्ति क्यों नहीं हो सकते साथ? Salman Khurshid के विवादित बयान की सच्चाई
Salman Khurshid: देशभक्ति और कांग्रेस भक्ति क्यों नहीं हो सकते साथ? Salman Khurshid के विवादित बयान की सच्चाई

 

दोस्ती और प्यार के बाद अनुष्का और विराट के रिश्ते में तकरार का दौर आया। मनोरंजन खबरों के मुताबिक, साल 2016 में विराट-अनुष्का के रिश्ते में चीजें खराब हो गईं। उस दौरान खबर यह भी आई कि विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। लेकिन 2016 में ब्रेकअप की खबरों के बीच विराट और अनुष्का एक बार फिर युवराज सिंह की शादी में मिले, जहां दोनों ने अपने रिश्ते में आई खटास को दूर किया और एक नई शुरुआत की। आपको बता दें, अनुष्का-विराट की शादी की खबरें साल 2017 में वायरल हुई थीं, लेकिन इस जोड़े ने कोई पुष्टि नहीं की थी। फिर दोनों ने इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से शादी कर ली और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को इसकी जानकारी दी।

Back to top button