हरियाणा

हरियाणा में डॉक्टरों ने बताया मृत बुजुर्ग मिला जीवित, जानिए पूरा मामला

सत्य खबर, करनाल ।

करनाल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे घर लाने लगे तो रोड में बने गड्‌ढों से एंबुलेंस में जोर का झटका लगा।

परिवार के लोगों को ध्यान बुजुर्ग की बॉडी की तरफ गया तो उन्हें कुछ हाथ में हलचल महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने नब्ज चेक की तो वह चलती मिली। इसके बाद परिवार तुरंत बुजुर्ग को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचा। वहां अब उनका इलाज चल रहा है।

बुजुर्ग की मौत की सूचना परिवारवालों ने रिश्तेदारों और आस पड़ोस में दे दी थी। इसके बाद घर पर संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो गई। जैसे ही वहां लोगों को बुजुर्ग के जिंदा होने का पता चला तो सब हैरान रह गए।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

निसिंग की दर्शन सिंह कॉलोनी में रहने वाले बलदेव ने बताया कि पिता सरदार दर्शनपाल सिंह (80) हार्ट पेशेंट है। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका भाई इलाज के लिए उसे अपने साथ पटियाला लेकर गया और वहां पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।

गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पिता की हार्टबीट बंद हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की सूचना भाई ने उन्हें दे दी। इसके बाद गांव, कॉलोनी और परिवार के लोग उनके घर पहुंचना शुरू हो गए थे। परिवार के अन्य लोग संस्कार की तैयारी में जुटे थे।

बलदेव ने बताया कि जब वह अपने पिता को एम्बुलेंस में लेकर पंजाब से निसिंग आ रहे थे तो कैथल के ढांड गांव के पास सड़क पर गड्ढे में गाड़ी का टायर लगा। इसके बाद उनके शरीर में हलचल हुई। ऐसा लगा जैसे पिता ने हाथ हिलाया है। चेक किया तो उनकी हार्टबीट चल रही थी।

इसके बाद उन्हें तुरंत निसिंग के अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टरों ने चेक किया तो उनके पिता की सांस चल रही थी। डॉक्टर ने इसके बाद दर्शन सिंह को करनाल के रावल अस्पताल में रेफर कर दिया।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

रावल अस्पताल के डॉ. नेत्रपाल ने बताया कि दर्शनपाल सिंह की उम्र करीब 80 वर्ष है। वह 10 सालों से हार्ट के पेशेंट है। इनकी चेस्ट में इंफेक्शन हुआ था और उसके बाद घर वालों ने दर्शन को पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। रिपोर्ट भी ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। वहां डॉक्टर सिंगला द्वारा काफी अच्छा इलाज किया गया। पेशेंट ने रिस्पॉन्स भी अच्छा दिखाया।

डॉ. नेत्रपाल ने बताया कि दर्शन सिंह का ब्लड प्रेशर (BP) अभी 80-90 पर है और सांस चल रही है। रिजल्ट क्या रहेगा, इसको लेकर कुछ नहीं कह सकते। भगवान ने एक मौका दिया है, पेशेंट की जान बचाने के प्रयास किए जा रहे है। अभी दर्शनपाल को वेंटिलेटर पर नहीं रखा है, जरूरत पड़ने पर लगाया जाएगा।

Back to top button