हरियाणा

हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या, जानिए कहां का और क्या है मामला

सत्य खबर,फरीदाबाद:

जिला फरीदाबाद के अल्लीपुर तिलौरी इलाके में रविवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर हमला किया। हमले में घायल होने के बाद उन्हें सेक्टर 21 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई।

सुचना पर भूपानी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नचौली गांव में 54 वर्षीय राम सेवक अपने परिवार के साथ रहता था। वह अल्लीपुर तिलौरी खादर गांव की ओर नाले पार प्लॉटिंग कर रहा था। रविवार शाम करीब 3 बजे मृतक राम सेवक किसी को प्लाट दिखाने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया, जिन्हें देखकर राम सेवक भागने लगा।

काफी दूर तक भागने के बाद वह थक कर नीचे गिर गए। जिसके बाद हमलावरों ने राम सेवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के चलते राम सेवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन घायल को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राम सेवक ने अपने ही गांव की एक महिला सहित व्यक्तियों के साथ मारपीट कर उन्हें काफी गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। इसी रंजिश के चलते आज हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी महेंद्र पाठक व क्राइम ब्रांच इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि हमलावरों की संख्या 10 से अधिक बताई गई है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

Back to top button