हरियाणा के मुख्य सचिव ने HPS प्रमोशन की फाइल ऑब्जेक्शन लगाकर लौटाई।
सत्य ख़बर, चण्डीगढ़, सतीश भारद्वाज :
हरियाणा में होने वाले HPS स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। क्यों कि पदोन्नति की फाइल मे एक बार फिर से पेंच फंस गया है। प्रदेश के गृह विभाग की तरफ से पुलिस अफसरों के प्रमोशन की तैयार की गई फाइल पर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आपत्ति लगाकर वापस डीजीपी कार्यालय भिजवा दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कई HPS अफसरों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) ही अभी तक पूरी नहीं है। वहीं अन्य उनके इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट को फाइनल नहीं किया गया है। अब एक बार फिर पुलिस हेडक्वार्टर और गृह विभाग से दोबारा फाइल चीफ सेक्रेटरी को भेजी जाएगी।
बताया जा रहा है कि हरियाणा के 13 HPS अफसरों के IPS बनने को लेकर गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दी थी। इसमें वर्ष 2020 के लिए पांच, वर्ष 2021 के लिए चार पद हैं। इसके अलावा और चार पद हैं, जिन पर IPS प्रमोट होने हैं। वर्ष 2020 के लिए 15 अफसरों के नाम जोन में हैं। हालांकि इनमें से एक की मौत हो चुकी है, वहीं तीन अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। इन अफसरों का इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट नहीं हुआ सर्टिफाई
जिस जिनके नाम अशोक कुमार (10 नवंबर, 2022 को मौत हो चुकी है), देशबंधु (निलंबित ही 30 अप्रैल 2022 को रिटायर हो चुके हैं), सुमेर सिंह, मुकेश कुमार, ध्यान सिंह, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सांगवान, कृष्ण कुमार (30 जून , 2023 को रिटायर हो चुके), धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राज कुमार वालिया, सुरेश कुमार (31 अक्तूबर, 2023 को रिटायर), ताहिर हुसैन शामिल हैं। जिनमें से 2021 के चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम जोन में शामिल हैं। इनमें 2020 के जोन वाले अशोक कुमार (मृत), कृष्ण कुमार (30 जून , 2023 को रिटायर हो चुके हैं), धर्मबीर सिंह , बलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राज कुमार वालिया, सुरेश कुमार (31 अक्टूबर), 2023 को रिटायर), ताहिर हुसैन शामिल हैं, जबकि राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर नए नाम शामिल किए गए हैं। जिसमें अशोक कुमार ( मृत ) का इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट डीजीपी ने सर्टिफाई नहीं किया है।
वहीं 2022 के चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम जोन में शामिल हैं। इनमें से 2021 के जोन वाले कुशल पाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, विजय सिंह, सिद्धार्थ ढांडा, तानया सिंह, करण गोयल शामिल हैं। इसमें कुशल पाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, राजेश कुमार फोगाट, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर, नरेंद्र सिंह कादियान, विजय सिंह, सिद्धार्थ ढांडा और करण गोयल को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट डीजीपी ने सर्टिफाई किया है।