ताजा समाचार

किसान आंदोलन को लेकर एसकेएम की बैठक सम्पन्न, लिए गए यह फैसला

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

किसान आंदोलन के 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर माहौल शांत रहा। बुधवार (21 फरवरी) को खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरमन की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च फिलहाल रोक दिया है। किसान मजदूर मोर्चा कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। 23 फरवरी यानी कल अगला फैसला लिया जाएगा।

 

गुरूवार सुबह सरवण पंधेर ने एक तस्वीर जारी की, जिसमें पुलिस फायरिंग करती नजर आ रही है। पंधेर ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है। पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए।

 

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

किसान की मौत के विरोध में पंजाब में भारतीय किसान यूनियन (कादियां) ने जालंधर-लुधियाना के बीच फिल्लौर में जम्मू दिल्ली नेशनल हाईवे जाम किया।

 

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी) ने 2 घंटे नेशनल हाईवे-44 बंद कर प्रदर्शन किया।

 

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता बलदेव सिंह जीरा ने कहा- पुलिस ने हमारे कैंपों और ट्रैक्टरों पर हमला किया। 167 किसान घायल हैं। 6 लापता हैं।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

 

दोपहर बाद चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग हुई। जिसके बाद ऐलान किया गया कि कल देश भर में ब्लैक डे मनाएंगे। 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी।

Back to top button