भाजपा NRI सेल के प्रदेश संयोजक संजय यादव का सरपंच सुंदर लाल यादव ने किया स्वागत
सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में संजय यादव को एनआरआई सेल के प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश सह-संयोजक सरपंच सुंदर लाल यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। उनके कार्यालय पर पहुंचे संजय यादव का सुंदर लाल यादव ने स्वागत किया। इस अवसर पर शशि यादव, नरेश यादव, दयाराम चेयरमैन, राकेश यादव, मेजर नवीन महलावत, पंकज यादव रामपुरा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय अनुसार हर कार्यकर्ता का उचित सम्मान करके मान बढ़ाती है। पार्टी में हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम करता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए बिना किसी स्वार्थ और बिना किसी मांग के काम करें। समय आने पर पार्टी सभी को सम्मान देती है। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि हम सब भाजपा के कर्मठ सिपाही हैं। हमें पार्टी के सम्मान, पार्टी के हित में काम करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाना ही हमारा ध्येय होगा।
एनआरआई सेल के प्रदेश संयोजक बने संजय यादव ने सरपंच द्वारा अपने कार्यालय पर किए गए स्वागत से गदगद होकर कहा कि संगठन में भले ही विभाग अलग हों, लेकिन सभी का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती के लिए काम करना है। वे अपने साथियों के साथ मिलकर उनके मार्गदर्शन में अपने दायित्व को पूर्ण करेंगे। वहीं श्री यादव ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास दिलाया है, उस पर वे सदा खरे उतरेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं कि भाजपा हर कार्यकर्ता को सदैव सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनावों की घोषणा हो जाएगी। इन चुनावों के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करके अपने प्रत्याशी को विजयश्री दिलानी है।