ताजा समाचार

चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत, जानिए किसने और क्यों की

सत्य खबर , चंडीगढ़ ।

चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मनीष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके उम्मीदवार घोषित होने के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन राय चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उनका कहना है कि वह पवन बंसल के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं। उन्हें बाहर का उम्मीदवार मंजूर नहीं है।

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

बागावत  के चलते पार्टी के उपाध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक को पार्टी की तरफ से एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। करीब 15 दिन पहले पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में आए थे। उस समय दो गुट के कार्यकर्ताओं ने आपस में उनके सामने ही नारेबाजी कर दी थी। इसमें अनवर की चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की से बहस हो गई थी। इसी को लेकर उन्हें नोटिस दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में अभी और भी कई नेता इस्तीफा दे सकते हैं। इसमें पवन बंसल गुट के नेता उन्हें टिकट न मिलने से पार्टी से नाराज हैं। वह लगातार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक के करीबी माने जाने वाले शशांक भट्ट ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। वह पिछले नगर निगम चुनाव के समय भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

Back to top button