हरियाणा

रक्षामंत्री राजनाथ ने रैली में कुर्सी पर बैठे बैठे मांगे पूर्व सीएम खट्टर के लिए वोट

सत्य खबर,करनाल ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा दौरे पर हैं। उन्होंने करनाल के घरौंडा में रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने पूर्व सीएम एवं लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्‌टर के लिए वोट की अपील की।

राजनाथ सिंह ने कहा- मनोहर लाल खट्‌टर जैसा प्रत्याशी आपको मिला है, आप भाग्यशाली हैं। कोई इन पर आरोप नहीं लगा सकता। आप कह रहे होंगे कि ये इनकी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। कुछ न कुछ तो है, जो प्रधानमंत्री तक इनकी तारीफ करते हैं।

2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी, तब देश 11वें स्थान पर था। जब से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं, हम 11वें से 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। धन दौलत के मामले में हमारा दुनिया में डंका बोलता है। 2027 तक भारत दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा।

अमेरिका होगा, चीन होगा उसके बाद भारत होगा। 2047 तक भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा। पाकिस्तानी सांसद ने कहा है कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है।

ये कहते हैं कि मोदी जी तानाशाह हैं। 1975 के चुनाव में इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं, लेकिन उन्होंने क्या किया कि देश में इमरजेंसी लगा दी। मेरी उम्र भी 24 साल की थी। मुझे 18 महीने जेल में रहना पड़ा। कांग्रेस के कारण लोकतंत्र का गला का घोंटा गया। मेरी मां की सदमें में मौत हो गई। कांग्रेस सरकार ने मुझे पैरोल तक नहीं दी। राजनाथ सिंह ने कहा- इस समय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मनोहर लाल खट्‌टर जैसा प्रत्याशी आपको मिला है, आप भाग्यशाली हैं। कोई इन पर आरोप नहीं लगा सकता। आप कह रहे होंगे कि ये इनकी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। लेकिन मैं इनको आज से नहीं 40 साल से ज्यादा जानता हूं। कुछ न कुछ तो है, जो प्रधानमंत्री तक इनकी तारीफ करते हैं।

मेरी बात सुन लो, भारत कमजोर भारत नहीं है। अब भारत सीमा के उस पार भी मार सकता है, और जरूरत पड़ी तो सीमा के पार जाकर भी मार सकता है। पहले भारत के बैंक घाटे में चलते हैं, अब 3 लाख करोड़ रुपए के फायदे में बैंक चल रहे हैं।

आज भारत धनवान बन चुका है। आपको पता है कि लक्ष्मी जी कभी झाड़ू लेकर नहीं आती, हाथ हिलाकर नहीं आती। वह जब भी आती हैं तो वह कमल के फूल पर ही सवार होकर आती हैं। राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस में एक से एक जीव हो गए। राहुल गांधी कह रहे हैं कि आपकी संपत्ति का सर्वे कराया जाएगा, आप लोग तो खुश होंगे। इनके सलाहकार भी ऐसे हैं, पित्रोदा भी उनमें से एक हैं। कांग्रेस कह रही है कि जब परिवार का मुखिया खत्म हो जाएगा तो उसकी आधी संपत्ति सरकार जब्त कर लेगी। हम लोग स्वस्थ्य लोग चाहते हैं। पता नहीं इन्हें क्या हो गया है।

रक्षा के मामले में भी हम लोग कमजोर नहीं हैं। ये तो कह चुके थे कि सेना में गिनती कराओ कि कितने हिंदू हैं, कितने सिख हैं, कितने ईसाई हैं।

Back to top button