ताजा समाचार

अभी इस दिन तक और तपेगा हरियाणा, जानिए कब है राहत के आसार

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।           

हरियाणा-पंजाब में नौतपा के बीच भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 30 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री तक बढ़ गया है। यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है।

 

हरियाणा के 16 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

 

नारनौल में रात का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया, यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। अंबाला में 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिरसा, नूंह, हिसार, नारनौल और झज्जर में गर्म हवाओं का दौर जारी है। इन जिलों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिरसा का तापमान 49 डिग्री पहुंच गया है। यह अब तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी है।

 

पंजाब में नौतपा के तीसरे दिन के तापमान ने बीते 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बठिंडा में सोमवार को तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये पंजाब का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। 21 मई 1978 को अमृतसर का तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने 30 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर
RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही प्रदेश में बिजली की खपत भी रफ्तार पकड़ रही है। हरियाणा में बिजली की डिमांड 25.91 करोड़ यूनिट हो गई है। ये प्रदेश में पहली बार हुआ है। 2023 के मुकाबले यह 47.62% ज्यादा है। सूत्रों का कहना है कि मई में बिजली खपत इतनी नहीं होती, जुलाई या अगस्त में ही बिजली खपत में बढ़ोतरी होती है, लेकिन इस बार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण यह बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Back to top button