हरियाणा

Haryana : रात भर नाले में जिंदा रहा ढाई साल का मासूम सुबह अस्पताल में गई जान

सत्य खबर, पानीपत ।

जिले के गांव निंबरी में एक घटना घटी। जहां घर के बाहर खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह वह घर के पास नाले में पड़ा मिला। उस समय उसकी सांस चल रही थी। उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव का पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

महिला नीरज ने चांदनीबाग थाना पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से यूपी के कासगंज जिले के गांव नगला काइयां की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने पति अजब सिंह और तीन बच्चों के साथ पानीपत के गांव निंबरी में रहती है। गुरुवार शाम को वह खाना बना रही थी।
उसके तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते दो बच्चे घर में आ गए। लेकिन उसका तीसरा बेटा अनुज( 2 साल 4 माह) भीतर नहीं आया। वह बाहर ही खेलता रहा। काफी देर तक भी वह अंदर नहीं आया, तो उसे बाहर जाकर देखा तो वह बाहर नहीं मिला।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। आस-पड़ोस में सभी जगह पर पूछा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद उसने अपने पति व अन्य जानकारों को अनुज के न मिलने की बात बताई। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत अपहरण का केस दर्ज कर लिया।

परिजनों ने आस-पास के एरिया में उसकी खूब तलाश की। पास में खेतों, झाड़ियों में भी उसको ढूंढा। लेकिन वह नहीं मिला। रात 3 बजे तक परिजनों ने उसे तलाशा, कई लोगों से पूछा। कुछ भी नहीं पता लगने पर परिजन सुबह होने की इंतजार में बैठ गए। सुबह 5 बजे उजाला होते ही परिजन फिर तलाश में निकल गए।

इसी बीच बच्चों को घर के पास से गुजर रहे नाले में एक हाथ दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने शोर कर सभी को इस बारे में बताया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथ पकड़ कर बाहर निकाला, तो वह अनुज ही था। उस वक्त उसकी सांसें चल रही थी। वे तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button