ताजा समाचार

Haryana Weather : हिसार में लगातार 8 घंटे से बारिश जारी, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर,चंडीगढ़ ।
हरियाणा में रविवार को कमजोर पड़ा मानसून सोमवार यानी आज से फिर सक्रिय हो गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य चार जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

वहीं, प्रदेश में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान 25.0 से 31.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

हरियाणा के जिन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के कारण छिटपुट स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गई। दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं, यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं।

RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर
RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर

1 से 5 जुलाई के दौरान प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जून में प्रदेश में सामान्य बारिश 55.3 मिमी होती है, जबकि इस महीने में मात्र 29.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Back to top button