ताजा समाचार

हरियाणा मौसम: जानिए अपने जिले में बारिश का हाल

सत्य खबर,चंडीगढ़ ।

हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है। वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फतेहाबाद, सिरसा समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्या होगा भविष्य? 2025 सीजन में हो सकता है बड़ा उलटफेर!
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्या होगा भविष्य? 2025 सीजन में हो सकता है बड़ा उलटफेर!

मौसम विशेषज्ञों का कहना

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के कारण कुछ स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं। यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं।

Uttarakhand Board Result: एडमिट कार्ड संभाल लें क्योंकि अब रिजल्ट आने ही वाला है! जाने कब और कैसे देख सकेंगे अंक!
Uttarakhand Board Result: एडमिट कार्ड संभाल लें क्योंकि अब रिजल्ट आने ही वाला है! जाने कब और कैसे देख सकेंगे अंक!

इन जिलों में अलर्ट
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट है। जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

Back to top button