वायरलहरियाणा

देश में कीर्तिमान स्थापित करने वाली एक मात्र पार्टी है आम आदमी पार्टी : हरपाल चीमा

सत्य ख़बर,शाहबाद/कुरुक्षेत्र।

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को शाहबाद में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सभी पार्टियों ने बारी बारी हरियाणा को लूटने का काम किया है और हरियाणा के युवाओं को बेरोजगार किया है।

सरकारों ने हरियाणा के किसानों और व्यापारियों को मारने का काम
सरकारों ने हरियाणा के किसानों और व्यापारियों को मारने का काम

इन सरकारों ने हरियाणा के किसानों और व्यापारियों को मारने का काम किया। लेकिन इस बार जब हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो जैसे दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल की हर गारंटी को पूरा किया है वैसे ही हरियाणा में भी पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के व्यक्ति हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई, इसलिए अब हरियाणा की जनता के लिए सुनहरा मौका है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन 12 साल पहले हुआ। 12 साल में ही आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। आज आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है और गोवा और गुजरात में विधायक हैं। आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी जितने भी वादे करती है उसको पूरा करती है। हरियाणा के एक तरफ दिल्ली तो दूसरी तरफ पंजाब लगता है। आम आदमी पार्टी ने तीन बार दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई।

आम आदमी पार्टी ने तीन बार दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई
आम आदमी पार्टी ने तीन बार दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई

पंजाब में भी जब पहली बार 2017 में चुनाव लड़ा तो पहली ही बार में 20 विधायक विधानसभा पहुंचे। उसके बाद 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीट लेकर कीर्तिमान स्थापित किया। देश में आम आदमी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कीर्तिमान स्थापित करती है।

पंजाब में स्कूल ऑफ एमीनेंस बन रहे

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हरियाणा में हुआ। अरविंद कजरीवाल ने आईआरएस की नौकरी को छोड़कर एंटी करप्शन मूवमेंट की मुहिम चलाई। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर और शहीदे आजम भगत सिंह की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षित बनो] आज अरविंद केजरीवाल उसी नीति पर काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाए हैं और पंजाब में स्कूल ऑफ एमीनेंस बन रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पांच गारंटियां दी

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

उन्होंने कहा कि पंजाब में सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने मात्र दो साल में भ्रष्टाचार को खत्म किया, स्कूल ऑफ एमीनेंसे की शुरूआत की और हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पांच गारंटियां दी थी। पंजाब में स्कूलों और शिक्षा के हालातों को बदला। 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी, आज पंजाब में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आता है। हर महीने 5 से 7 हजार रुपए की बचत हो रही है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी 900 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा चुके हैं और उसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोग मुफ्त इलाज करवा चुके हैं।

बीजेपी ने देश की सेना का अपमान किया

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान राशि दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को धोखा देने का काम किया है। बीजेपी ने देश की सेना का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हरियाणा से आता है उसने दिल्ली और पंजाब में सरकार बना दी। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता के लिए भी सुनहरी मौका है कि हरियाणा में भी इस बार हरियाणा को लाल अरविंद केजरीवाल आना चाहिए। ताकि हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा सकें।

परंपरागत पार्टियों ने राजा के बेटे को राजा बनाया

‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जो बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हैं, शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। 1947 के बाद संविधान सभा का गठन हुआ जब संविधान लागू किया गया तो उसमें लिखा था कि अब इस देश में आम आदमी राज करेगा। परंतु इन परंपरागत पार्टियों ने राजा के बेटे को राजा बनाया। इन्होंने उन राज घरानों से ही सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाए। लगातार पूरे देश और हरियाणा में परिवारवाद चलाता रहा।

हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया, तो चुनाव निशान झाड़ू रखा और आम लोगों से बड़े बड़े मंत्रियों को हरवाया। पहली बार हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो सुविधाएं इस देश में नेताओं और अफसरों को मिलता है। वो आम आदमी को भी मिलना चाहिए, क्योंकि आम आदमी टैक्स देता है। पहली बार दिल्ली में इमानदार सरकार आई और 70 में से 67 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला। दिल्ली के अंदर 24 घंटे बिजली मुफ्त दी। 24 घंटे पानी दिया और मुफ्त दिया। दुनिया के सबसे बेहतरीन स्कूल बनाए और मुफ्त शिक्षा दी। दुनिया के सबसे बेहतरीन स्कूल बनाए और हर गांव और मोहल्ले में मुफ्त ईलाज की सुविधा दी। महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दी, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा पर भेजा। इसके बावजूद 8 हजार 500 करोड़ रुपए कमाकर सरकार के खाते में जमा किए।

10 हजार करोड़ रुपए का शराब का घोटाला

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा जब अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार चुनाव लड़ा तो कहा कि यदि मैंने काम किया तो वोट देना नहीं तो नहीं देना। वहीं हरियाणा में घोटालों की सरकार है। 100 करोड़ का सहकारिता घोटाला, 162 करोड़ का पेंशन घोटाला और बीजेपी राज के अंदर 47 पेपर लीक हो चुके हैं। अंबाला में स्टेडियम बनाने का घोटाला, 10 हजार करोड़ रुपए का शराब का घोटाला। शिक्षा विभाग के अंदर 4 लाख बच्चों को फर्जी भर्ती दिखाकर करोड़ों का गबन किया। यही कारण है कि इनके सरकारी स्कूल बंद होते जा रहे हैं, सरकारी अस्पताल ठीक नहीं किए जा रहे, युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही और यही कारण है कि हरियाणा में भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर है।

40-40 गोलियां चलाकर 100-100 करोड़ रुपए फिरौती मांगी

उन्होंने कहा हरियाणा में 40-40 गोलियां चलाकर 100-100 करोड़ रुपए फिरौती मांगी जा रही है। बीजेपी ने पूरे हरियाणा में जंगलराज बनाकर रख दिया है। हरियाणा में डॉक्टर, शिक्षक, कर्मचारी, खिलाड़ी और छात्र सभी हड़ताल पर हैं। पूरे हरियाणा में चारों तरफ अव्यवस्था फैली हुई है। दादुपूर नलवी नहर को बीजेपी के मुख्यमंत्री ने तुड़वा दिया। जिसके कारण हर साल शाहबाद बाढ़ में डूब जाता है। बीजेपी मारकंडे नदी की सफाई नहीं करती जिसके कारण यहां पर हर साल बाढ़ आती है और नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंगती।

प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर धोखा

उन्होंने कहा कि बीजेपी फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर धोखा करने में लगी है। एमएसपी के नाम पर किसानों को झूठ बोलती है। आज हरियाणा में बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने वाले हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की जररूरत है। ताकि हिंदुस्तान शिक्षित और विकसित हो सके। आम आदमी पार्टी के कुल बजट का 28% शिक्षा पर खर्च होता है। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में भी अच्छे स्कूल, अस्पताल बन रहे हैं और युवाओं को नौकरी मिल रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है अब हरियाणा की बारी है।

Back to top button