ताजा समाचार

‘मोहन सरकार’ एक बार फिर लेगी कर्ज ; 6 अगस्त को ऑक्शन , 7 अगस्त को मिलेगी कर्ज की राशि !

सत्य ख़बर, श्रुति घुरैया, मध्यप्रदेश :

मध्यप्रदेश की ‘मोहन सरकार’ एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। इस बार सरकार दो किस्तों में 5000 करोड़ का कर्ज लेगी। पहला कर्ज ढाई हजार करोड़ का 11 साल के लिए लिया जाएगा। दूसरे चरण में ढाई हजार करोड़ का कर्ज 21 साल के लिए लिया जाएगा।

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

बता दे की मध्यप्रदेश के वित्त विभाग ने डेढ़ माह पहले केंद्र सरकार को 5 हजार करोड़ के कर्ज लेने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6 अगस्त को ऑक्शन होगा और 7 अगस्त को कर्ज की राशि एमपी सरकार को मिल जाएगी। 2500 करोड़ का लोन सरकार 11 साल और इतना ही 21 साल के लिए ले रही है।

जानकारी के अनुसार, सरकार 4.18 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी है। पिछले 15 महीने में सरकार 16 बार कर्ज ले चुकी है। 2 साल में 93 हजार करोड़ का कर्ज एमपी सरकार ने केंद्र से लिया है। अब फिर सरकार कर्ज लेने की तैयारी में है।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

Back to top button