अपने बच्चों के भविष्य, अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल का साथ दें : गुरमीत सिंह
सत्य ख़बर,टोहाना/फतेहाबाद।
पंजाब के सांसद और आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को टोहाना में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांभू, प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल सिंह भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, गुरविंदर सिंह गरजा, सुखविंदर सिंह गिल, जगबीर सिंह जग्गा, रामनिवास झाजर, अजय सिंह झाझरा, आदित्य बंसल मुख्य तौर पर मौजूद रहे। सांसद गुरमीत सिंह मित हेयर ने बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने देश में परिवर्तन की राजनीति की शुरूआत की। जो काम 77 साल के इतिहास में किसी सरकार ने नहीं किए वो हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में किए। पंजाब और दिल्ली के बीच में हरियाणा है। दिल्ली और पंजाब के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त मिल रहा है, लेकिन हरियाणा को नहीं मिल रहा जहां अरविंद केजरीवाल ने जन्म लिया है। इसलिए इस बार हरियाणा के लोगों के पास मौका है। जब दो साल में पंजाब के लोगों को 44 हजार नौकरियां मिल सकती हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं मिल सकती। पंजाब में किसी भी सरकार ने दो साल में इतनी नौकरी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम घरों के लड़कों ने बड़े बड़े नेताओं को हराया है। मेरे परिवार से कोई पंचायत मेंबर भी नहीं रहा और मैंने पंजाब के उस परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जो पंजाब के दूसरे नंबर के सबसे अमीर आदमी थे। इस बार भी लोकसभा चुनाव में आपके बेटे अरविंद केजरीवाल की सोच की वजह से बरनाला के लोगों ने मेरा साथ दिया। यदि किसी ने लोगों के मुद्दों की बात की वो अरविंद केजरीवाल ने की। हरियाणा ने एक ऐसा नेता दिया है जो पूरे देश की राजनीति को बदलने का काम कर रहा। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीती, वो इसलिए नहीं कि पैसा बहुत है। इसकी वजह केवल एक है क्योंकि हमारे लीडर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल हैं।
उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। तब से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सड़कों पर रहते हैं और लोगों से मिलते हैं। हर विभाग में सुधार हुआ है। पहले किसी भी सरकार की इनती कमाई नहीं हुई जितनी मात्र दो साल में आम आदमी पार्टी की सरकार की हुई है। कमाई तो पहले भी होती थी लेकिन वो सरकार के खजाने तक नहीं पहुंचती थी। जिन्होंने राजनीति को धंधा बनाया था वो कमाई उनके घरों तक रह जाती थी। कांग्रेस की सरकार में एक्साइज डिपार्टमेंट में कभी साल की 56 सौ करोड़ से 100 करोड़ कमाई बढ़ती थी तो कभी 200 करोड़। लेकिन पिछले दो साल में डिपार्टमेंट में 56 सौ करोड़ से 10 हजार करोड़ रुपए हो गई है। एक्साइज डिपार्टमेंट में 4500 करोड़ रुपए बढ़ गए। सरकार के खजाने में जो कमाई बढ़ी है उसी से युवाओं को नौकरियां दे रहे हैं और उसी से पंजाब का विकास कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने दूसरी पार्टी के नेताओं की तरह बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेके
उन्होंने कहा मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए, स्कूल और अस्पताल अच्छे बनाने के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल का साथ दो। अरविंद केजरीवाल ने दूसरी पार्टी के नेताओं की तरह बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेके। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं जो आपके बच्चों की लड़ाई लड़ रहा है उस हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है। ये लड़ाई केवल जेल से बाहर लाने की नहीं है, ये लड़ाई हरियाणा के बेटे के साथ खड़े होने की है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को जाति और धर्म के नाम पर लड़ा रही है। केवल हरियाणा को लाल अरविंद केजरीवाल ही सबको साथ लेकर चलता है। दिल्ली के स्कूलों में अमीर और गरीब का बच्चा एक बेंच पर बैठकर पढ़ते हैं। यदि आप चाहते हो कि हरियाणा में भी किसान, मजदूर और व्यापारी की तरक्की हो तो अपने बटे अरविंद केजरीवाल का साथ दो। हमें किसी बड़े लीडर की नहीं केवल इमानदारी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ सत्ता बदलने की लड़ाई नहीं है, ये लड़ाई इमानदार सोच, इमानदार व्यक्ति और हरियाणा के बेटे का साथ देने की लड़ाई है। जो आपके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करता है। इसलिए इस लड़ाई को हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ना होगा। अब वो दिन दूर नहीं है जब हरियाणा का बेटा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। उसके लिए हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर अरविंद केजरीवाल को मजबूत करना है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में बदलाव किया, अब हरियाणा में भी बदलाव होना तय है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की और पंजाब की पूरी लीडरशिप हरियाणा के लोगों के साथ है और हरियाणा में बदलाव आना जरूरी है। बदलाव आने से केवल सत्ता नहीं बदलेगी, सरकार आने के बाद सरकार लोगों के बच्चों को रोजगार देने का भी काम कर सकती। पंजाब में स्कूल ठीक कर हैं और मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक में पिछले एक साल में एक करोड़ 80 लाख लोगों ने इलाज करवाया है। क्या हरियाणा के लोग नहीं चाहते कि हरियाणा में भी स्कूल ठीक हों और मोहल्ला क्लीनिक बने।
उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा के लोग चाहते हैं कि उन्हें भी दिल्ल और पंजाब की तर्ज पर बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ और बच्चों को रोजगार मिले तो आने वाले विधानसभा में आम आदमी पार्टी का साथ दें। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अब वो दिन दूर नहीं है कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। इसके बाद यहां के किसान, युवा, व्यापारी और महिलाएं सब को सुविधाएं देने का काम किया जाएगा।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में 25 साल कांग्रेस ने राज किया। 10 साल बीजेपी के राज को हो गए। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप लोगों को 24घंटे बिजली मुफ्त मिलने लग गई है? क्या आपके बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बन गए क्या? किसान और मजदूर का बच्चा सरकारी स्कूलों में पढ़ता है। सरकारी स्कूलों को बंद करने का काम बीजेपी कर रही है।
उन्होंने कहा ना इन्होंने सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाया। ना युवाओं को रोजगार दिया। ना किसानों को एमएसपी देने का काम किया। इसलिए हम प्रदेश में बदलाव के लिए आए हैं। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की विचारधारा हरियाणा में बदलाव लाएगी। पहले दिल्ली बदली, फिर पंजाब बदला और अब हरियाणा में बदलाव की लहर चल रही है। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा हरियाणा के लोग कहते हैं एक तरफ कुंआ है, दूसरी तरफ खाई है। जाएं तो जाएं कहां? अब एक पगडंडी है जो सीधे आम आदमी पार्टी की तरफ जाती है, अरविंद केजरीवाल की तरफ जाती है। उन्होंने कहा आप लोगों ने एक मौका सबको देकर देखा है, इस बार एक मौका हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को देना, आपके बच्चों का नसीब सुधर जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार आयेगी, हरियाणा के बच्चों का सुनहरा भविष्य बनेगा। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लिए पांच गारंटी दी हैं। ये पांच गारंटी हरियाणा के सुनहरे भविष्य की नींव हैं। जिस दिन ये पांच गारंटी पूरी होंगी, हरियाणा विकास की तरफ तेजी से बढ़ जाएगा।
उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू की। इसके नतीजे सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा हिसार की मिट्टी के लाल अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली गए तो दिल्ली की जनता ने बाहें खोल कर उनका स्वागत किया। वे जब पंजाब गए तो वहां भी अरविंद केजरीवाल की सोच को मजबूती मिली और एकतरफा सरकार बनाई। मूलभूत सुविधाओं के लिए और अरविंद केजरीवाल की गारंटियों पर भरोसा कर पंजाब में भी 92 सीटों के बहुमत के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।
हरियाणा में भी लोगों को 24 घंटे बिजली मुफ्त
उन्होंने कहा हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त मिल रही है तो हरियाणा में भी लोगों को 24 घंटे बिजली मुफ्त चाहिए। यहां के गरीब बच्चों को सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा चाहिए। हरियाणा में भी इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हम सर्वे में नहीं आते, सीधे सरकार में आते हैं। हरियाणा की जनता भी बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा पूरे देश बड़े बड़े नेता ईडी और सीबीआई के डर से बीजेपी में शामिल हो गए। नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही आंखों में आंखें डालकर लड़ाई लड़ रहे हैं। ये हरियाणा खून है जो मोदी जी के सामने कहते हैं कि झुकेंगे नहीं, चाहे कितने ही जुल्म कर लो। इसलिए बीजेपी और मोदी जी हरियाणा के लोगों को चुनौती दे रहे हैं। इस बार बीजेपी एक भी सीट नहीं जीतनी चाहिए। बीजेपी को मिलकर सबक सिखाना है।
किसानों को तड़पा रखा
उन्होंने कहा पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। इन्होंने किसानों को दिल्ली नहीं जाना दिया। क्या दिल्ली किसी के बाप की है ? दिल्ली किसानों की भी राजधानी है।हमारे किसानों को तड़पा रखा है। सड़कों पर बैठा रखा है। हरियाणा की इस धरती पर 750 किसानों की शहादत हो गई, बीजेपी को भगवान भी माफ नहीं करेगा। इन किसानों की शहादत का बदला लेने का वक्त है। एक एक जान की हिसाब इस बार के चुनावों में बीजेपी से लेने का काम करेंगे।

100-150 युवा डंकी मार कर विदेशों में पलायन
उन्होंने कहा हरियाणा में 25 युवा बेरोजगार है। पंजाब में भी पहले अब कनाडा जाना चाहते थे, अब आम आदमी पार्टी की सरकार के बाद पंजाब का युवा भी कहता है कि पंजाब में रहकर अपना जीवन यापन करूंगा, पंजाब को ही समृद्धि के रास्ते पर ले जाने का काम करूंगा।हरियाणा के हर गांव से 100-150 युवा डंकी मार कर विदेशों में पलायन कर रहे हैं। क्या इस दिन के लिए अपने बच्चों को पाल पोस कर बडा किया था?

बच्चों का भविष्य बदल जाएगा
उन्होंने कहा कि इस बार युवाओं को बर्बाद होते नहीं देखना चाहते हो, परिवारों को बर्बाद होते नहीं देखना चाहते हो तो मजबूती से खड़ा होना पड़ेगा। इस बार बदलाव लाना है तो अपने वोट का बटन बदलना पड़ेगा। इस बार झाड़ू का बटन दबा दो, आपके बच्चों का भविष्य बदल जाएगा। सफाई का काम झाड़ू से होता है, इसलिए हरियाणा की सफाई का काम भी झाड़ू ही करेगी। दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पंजाब बॉर्डर से 27 विधानसभा सीटें लगती हैं, इस बार इन सभी 27 सीटों पर झाड़ू चलेगी।
बीजेपी ने युवाओं के साथ गद्दारी करने का काम
उन्होंने कहा बीजेपी ने युवाओं के साथ गद्दारी करने का काम किया। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। 17 साल की उम्र में युवा फौज में भर्ती होगा, 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा। मोदी जी 75 साल की उम्र में कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। ये युवाओं को 21 की उम्र में रिटायर करने चले हैं, उनके नेताओं और बीजेपी पार्टी को हमेशा के लिए रिटायर कर दीजिए।