ताजा समाचार

Kolkata doctor rape-murder case: भाजपा प्रवक्ता RP सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला किया, इस्तीफे की मांग

Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की है और इस कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। RP सिंह ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है।

Kolkata doctor rape-murder case: भाजपा प्रवक्ता RP सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला किया, इस्तीफे की मांग

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

‘ममता अपने पार्टी के बड़े नेता या उनके बच्चों को बचा रही हैं’

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए RP सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी एक बड़े पार्टी नेता या उनके बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही हैं, यही वजह है कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस जांच को सही ठहराया, और जब मामला उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सीबीआई के पास गया, तो अस्पताल में तोड़फोड़ की गई ताकि सबूतों को नष्ट किया जा सके।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी इस मामले को राजनीतिक रंग देना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने इस घटना के लिए लेफ्ट और राम को दोषी ठहराया। इससे ममता बनर्जी के हिंदू और भारतीय संस्कृति के प्रति दृष्टिकोण की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि ममता ने बीजेपी का नाम नहीं लिया, बल्कि राम का नाम लिया क्योंकि राम भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

राहुल गांधी पर भी हमला

राहुल गांधी पर हमला करते हुए RP सिंह ने कहा कि आज कोलकाता जाने से उन्हें कौन सी ताकत रोक रही है। जब हाथरस में घटनाएँ होती हैं, तो राहुल कहते हैं कि उन्हें वहां जाने से कोई भी रोक नहीं सकता, लेकिन अब वे चुप हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं है, बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा और महिला डॉक्टरों की गरिमा से जुड़ा हुआ है।

Back to top button