हरियाणा

गुरुग्राम से भाजपा को लगा एक ओर झटका पुर्व चेयरमैन प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने पार्टी से दिया त्यागपत्र।

सत्य ख़बर गुरुग्राम सतीश भारद्वाज:

गुरुग्राम में शनिवार को भाजपा को एक और तगड़ा झटका लगा है। भाजपा के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे जीएल शर्मा मैं अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया है। शर्मा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को अपना त्यागपत्र मेल पर भेज दिया है। शर्मा के साथ हे गुरुग्राम जिले के साथ प्रदेश का विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी ने भी अपना त्यागपत्र बडोली को भेज दिया है। वहीं अपने हजारों समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के कुनबे में शामिल होंगे।
बता दे की लगातार तीन बार से गुड़गांव विधानसभा से टिकट का दावा कर रहे डेरी विभाग के पूर्व चेयरमैन रहे जीएल शर्मा को भाजपा ने इस बार फिर निराश किया है। पार्टी ने काफी सेवा करने के बावजूद भी शर्मा की टिकट वितरण में अनदेखी की गई है। जिससे प्रदेश भर में उनके समर्थकों में नाराजगी है। उन्होंने पार्टी में रहने या त्यागपत्र देने का फैसला समर्थको पर ही छोड़ा था। गुड़गांव सहित प्रदेश भर के हजारों समर्थकों ने उनके पार्टी से त्यागपत्र देने का फैसला किया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावना की कदर करते हुए उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को मेल पर अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजते हुए जीएल शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा चंद नेताओं की कठपुतली बनकर रह गई है। कुछ नेता पार्टी को बर्बाद करने के इरादे से गलत फैसला कर रहे हैं। अपने झूठे दावों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको एक बड़े षड्यंत्र के तहत विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण कराया है। जिसकी शीर्ष नेतृत्व को भनक तक नहीं है। निश्चित ही कुछ नेताओं के फैसलों से विधानसभा में पार्टी को करारी हार मिलेगी।
उनके साथ पार्टी छोड़ने वालों में महेश वशिष्ठ, हरीश कुमार भृगु, बेनी प्रशाद गोड़,अजय भारद्वाज, अजीत भारद्वाज,अंकितकौशिक, ⁠⁠राहुल गुज्जर,कपिल हड्डा, हिमांशु वमा,संतोष वत्स राजकुमार यादव,सुखबीर कटारिया,मदन लाल सोमदत्त वशिष्ट, संजय भारद्वाज व प्रतीक शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने भाजपा को अलविदा कर दिया है।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

Back to top button