हरियाणा

गुरुग्राम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने भाजपा पर साधा निशाना, झूठे विकास का दम भर दस साल, में शहर को नर्क बना दिया।

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

गुरुग्राम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने कहा कि दस साल में भाजपा ने गुरुग्राम शहर को नर्क बना दिया। दस साल का शासन शहर के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज हो गया है। मिलेनियम सिटी के निवासी एक-एक सुविधा के लिए तरस रहे हैं। चलने को न सड़कें, न पीने को पानी। बदहाल बिजली इंफ्रास्ट्रक्चार 24 घंटे बिजली के दावे की पोल खोल रहा है। शहर की सड़कों पर सीवर बजबजा रहे हैं। जलभराव से शहर त्राहीमाम कर रहा है। बावजूद इसके भाजपा सरकार और उसके नेता विकास का दम भर रहे हैं। शहर के साथ इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि  समस्याओं को विकास बता लोगों को एक बार फिर छलने का दांव लगा रही है, लेकिन इस बार गुरुग्राम की जनता इस छलावे में नहीं आएगी।

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

मोहित ने रविवार को सुखराली गांव सहित दर्जनों जनसभा को संबोधित किया
उन्होंने कहा कि शहर के दस साल भाजपा को दिए, लेकिन सिवाय समस्याओं के शहरवासियों को कुछ नहीं मिला। यहां का एक-एक मतदाता दस साल में छला गया है और इस चुनाव में वह इस छल का बदला लेने को तैयार है। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि दस साल में भाजपा ने शहर को जो समस्याओं का जख्म दिया है, उसे भूलना नहीं है। एक-एक समस्या के लिए लोगों को अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा है। पांच अक्टूबर को वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाना है।
मोहित ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और गुरुग्राम की देवतुल्य जनता सरकार में अपनी हिस्सेदारी कर अपने लिए सुख सुविधाओं का चुनाव करेगी। उनकी जीत शहर के एक-एक नागरिक की जीत होगी। कांग्रेस की विजय के साथ ही गुरुग्राम में लोकराज स्थापित होगा। शहर को समस्याओं से मुक्त करने के लिए उन्होंने रोडमैप तैयार कर लिया है। पहली कलम से शहर को जलभराव से मुक्त कराया जाएगा जो आज शहर के लिए नासूर बन गया है। गांव में पहुंचने पर गांव की सरदारी की ओर से मोहित का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने भाजपा के प्रति आक्रोश प्रकट करते प्रचंड बहुमत से मोहित को जीताने का भरोसा दिया। युवा मोहित को समर्थन करने के लिए गांव के युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।  इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरपंच नरेश सहरावत, संजय सहरावत, एडवोकेट सुनीता सहरावत सहित काफी संख्या में गांव के मौजिज लोगों ने ग्रोवर का स्वागत किया। रविवार को ग्रोवर ने डेढ़र्ग्जन से अधिक स्थानों पर जनसभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

Back to top button