हरियाणा

गुरुग्राम के एससी समाज ने नवीन गोयल को दिया जीत का आशीर्वाद। उन्होंने कहा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा,मुझे मौका दें,सेवा करना ही लक्ष्य होगा

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

गुरुग्राम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल को जनआशीर्वाद कार्यक्रम करके एससी समाज ने पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने की बात कही। नवीन गोयल ने पूरे समाज का आभार जताते हुए कहा कि 36 बिरादरी का सम्मान और उत्थान करने की सोच से वे काम कर रहे हैं।
शहर में अपने चुनाव प्रचार के दौरान नवीन गोयल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि गुडग़ांव की जनता के आशीर्वाद से एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सदा जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने गुडग़ांव में समस्याओं को नजदीक से देखा है। निचली कालोनियों में जलभराव से जीवन नरक बन जाता है। गंदगी के कारण शहर का बुरा हाल है, जिससे बीमारियां घर-घर दस्तक दे रही हैं। वे गुडग़ांव की अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था देते हुए प्रशासन के साथ मिलकर शहर की हर समस्या को दूर किया जाएगा। यहां की जनता उनकी ताकत बन रही है। जनता की ताकत से ही वे विधानसभा सीट को फतह करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में गुडग़ांव की जनता की ही ऐतिहासिक जीत होगी और विरोधियों को करारा जवाब मिलेगा।
नवीन गोयल ने कहा कि गुडग़ांव की जनता की एकता के आगे विरोधी बौखला गए हैं। हमारे खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। हमारे साथियों, कार्यकर्ताओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी साजिश से हमारे कार्यकर्ताओं को विरोधी तोड़ नहीं पाएंगे। जितना हमें परेशान करेंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे।
नवीन गोयल ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान में हर किसी को अधिकार दिए हैं। हर व्यक्ति चुनावों में भाग ले सकता है। हम भी गुडग़ांव की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से चुनाव मैदान में हैं। हम चुनाव में सफल हो रहे हैं। गुडग़ांव की जनता चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर जी हम सबके लिए पूजनीय और सम्माननीय हैं। वर्तमान राजनीतिक हालातों में जो साजिशें रच रहे हैं, उनको गुडग़ांव की जनता जवाब देगी। ये साजिशें नवीन गोयल के खिलाफ नहीं, गुडग़ांव की उस जनता के खिलाफ रची जा रही हैं तो परेशानियां झेल रही हैं। सद्भाव, समानता और भाईचारे के उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आप सबके साथ पूरी 36 बिरादरी की सेवा करना मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि आने वाली 5 अक्टूबर को कांच के गिलास के निशान पर बटन दबाकर गुडग़ांव के विकास का रास्ता बनाएं।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button