हरियाणा

haryana : भाजपा नेता पर महिला खिलाड़ी का बैड टच का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

सत्य खबर, हिसार । 

हिसार में भाजपा नेता पर महिला क्रिकेट खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। ​महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने बीजेपी अर्बन मंडल उपाध्यक्ष भीमसेन पर यह आरोप लगाए।

शुक्रवार रात पीड़ित महिला ने हिसार बस स्टैंड पर खूब हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को काबू कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

पीड़िता के अनुसार वह बस से हिसार आ रही थी। बस जब बरवाला बस स्टैंड पर पहुंची तो वहीं से भाजपा शहर उपाध्यक्ष भीमसेन बस में चढ़ गया। इस दौरान उसने पहले खिलाड़ी के पास में बैठकर उससे बातचीत की और फिर अचानक से वो छेड़छाड़ करने लगा।

जानकारी के अनुसार यमुना नगर में अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। यहां पर कई जिलों से लड़कियां पहुंच रही हैं। पीड़िता भी अपनी टीम के साथ पहुंची थी। मैच खत्म होने के बाद जब वह यमुनानगर से हिसार की बस में बैठी तो बरवाला बस स्टैंड पर भाजपा शहर उपाध्यक्ष भीमसेन भी बस में चढ़ गए।

बस में चढ़ते ही सीधा वो पीड़िता के से पास बैठ गए और जैसे ही बस थोड़ा आगे निकली तो वह उससे से बातें करने लगे।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बातें करते करते अचानक से भाजपा नेता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान पीड़िता ने इसका विरोध किया और बस में ही बैठी अन्य खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहले बस में हंगामा किया गया और फिर जब बस हिसार बस स्टैंड पहुंची तो वहां पर खिलाड़ियों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान भाजपा नेता भीमसेन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

हंगामे की सूचना मिलते ही हिसार बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने खिलाड़ियों के साथ साथ भीमसेन से भी पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने मौके से ही भाजपा भीमसेन को काबू कर लिया। फिलहाल सिटी थाने में दोनों पक्षों के लोग पहुंचे हुए हैं। मामले को लेकर अभी तक FIR नहीं हुई है, पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।

Back to top button