हरियाणा

Haryana : सीएम नायब सैनी आज दिल्ली पहुंचे,जानिए वजह

सत्य खबर नई दिल्ली ।                   

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज फिर दिल्ली दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। हरियाणा विधानसभा सत्र के अगले दिन दिल्ली दौरे को अहम माना जा रहा है। वे सरकार के 100 दिन के कामकाज की रिपोर्ट केंद्रीय नेताओं से साझा कर सकते हैं और केंद्रीय नेताओं से हरियाणा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

 

इससे पहले नायब सैनी ने अपने दिल्ली दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नितिन गडगरी से मुलाकात कर अहम प्रोजेक्टों पर चर्चा की है। इस दौरे पर उनके साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी थे। वहीं आज के दौरे को भी अहम माना जा रहा है।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

 

मनोहर लाल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने हरियाणा में मेट्रो विस्तार को लेकर चर्चा की और मेट्रो पर शोध कार्य बढ़ाने की बात कही। इसके अलावा नितिन गडगरी से हरियाणा की सड़कों के अहम प्रोजेक्टों पर चर्चा हुई। हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर मंथन हुआ।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक होंगे। इस कार्यक्रम में अफ्रीकी देश तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य होगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से लोग आते हैं।

 

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

गीता जयंती महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में हरियाणा की भूमिका को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी झारखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

Back to top button