हरियाणा

Haryana News : बदलने लगा है मौसम बारिश की भी है संभावना ,जानिए कब और कहां

सत्य खबर, सोनीपत ।                                            हरियाणा में तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदल गया है। हालांकि सर्दी के आने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। कल से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। सुबह और शाम को हल्की ठंड है, लेकिन दिन में गर्म मौसम कुछ दिन और रहेगा।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप निकलेगी। बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदूषण के कारण खराब हुई हवा में भी हवा चलने से कुछ हद तक सुधार हुआ है। दिवाली और उसके बाद हुई आतिशबाजी के बावजूद प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक्यूआई 300 से नीचे रहा।

आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अक्टूबर में उत्तर भारत में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसलिए ऊपर से हवा चलती रही और प्रदूषण भी कम होता रहा। तापमान कम हुआ तो हवा में नमी बढ़ेगी और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ेगा।

 

प्रदेश में कई स्थानों पर पराली जलाने और दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावनाएं थीं, लेकिन हवा ने राहत पहुंचाई और प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित किया।

मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली कमी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान में कमी आने के बाद ही सर्दी शुरू होगी।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

 

 

इस बार अक्टूबर इतिहास में सबसे गर्म रहा। अक्टूबर का औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.23 डिग्री अधिक है। रात का तापमान भी सबसे अधिक 21.85 डिग्री रहा, जबकि यह 20.01 होना चाहिए।

उम्मीद है कि इस बार नवंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। ऐसे में दिन में भी गर्मी का एहसास होता रहेगा।

Back to top button