हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : इन जिलों में होगा तापमान काफी कम

सत्य खबर, हिसार ।

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुष्क मौसम के बाद अब मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। इसके असर से 8 दिसंबर यानी कल हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

 

 

वहीं, पिछले दो दिनों से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में 1.0 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। रोहतक में यह 22.9 डिग्री पर आ गया है। वहीं, प्रदेश में रात के तापमान में भी 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है। सबसे कम तापमान 8.0 डिग्री यमुनानगर में और सबसे ज्यादा तापमान 13.5 डिग्री रोहतक में दर्ज किया गया।

 

 

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादल छाने की संभावना है, जिससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार हैं।

 

हालांकि, मौसम साफ होने और पहाड़ों से हवाएं चलने से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

Back to top button