हरियाणा

गुरुग्राम में सीएम ने किया वेद प्रचार एवं वेद भाष्य ग्रंथ वितरण कार्यक्रम का शुभारभ

 

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: –

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वेद वह ज्ञान हैं, जिससे भारत विश्व गुरु बना। आज भी जब हम भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, तो वेदों के ज्ञान का प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वह पावन धरा है, जहां मां सरस्वती के तटों पर वेदों की ऋचाएं लिखी गई। ऐसे में गुरू द्रोण की धरती गुरूग्राम से वेद प्रचार एवं वेद भाष्य ग्रंथ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन का वैदिक ज्ञान एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

मुख्यमंत्री वीरवार को गुरूग्राम में वेद प्रचार एवं वेद भाष्य ग्रंथ वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वेदों पर अनुसंधान करने वाले विद्वानों ने माना है कि वेद हमारे धर्म, विज्ञान, कला, संगीत, चिकित्सा और दर्शन के मूल स्रोत हैं। वेदों का अध्ययन केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने संतो के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वेद वह परम पथ है, जिस पर चल कर सभी सुख-शान्ति प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button