हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : यह जिला रहा शिमला से भी ठंडा

सत्य ख़बर, हिसार ।
हरियाणा में आज सुबह घना कोहरा छाया। हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जगह विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक रही। सुबह-सुबह लोग आग सेकते नजर आए।

मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

हरियाणा में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला और मनाली में तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है, वहीं हरियाणा के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे है। महेंद्रगढ़ में सुबह छाई घनी धुंध। इससे विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर के बीच रही।

बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 4 व 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के चलते हरियाणा और पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद 10 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तीन दिन तक सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। जनवरी माह में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button