हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ठंड की ओर लौट रहा है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब ठंडी हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड वापस दस्तक दे रही है।

ठंडी हवाओं का असर

उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान तेजी से गिर रहा है।हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

प्रदेश के  सात जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट व छह जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कीय गया है। कई जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

रात में ठंड के कारण पाले की संभावना अधिक बढ़ गई है, जिससे फसलों पर असर पड़ सकता है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से उत्तरी हवाएं और भी ठंडी होकर मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।

Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई
Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने के साथ ही उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। रात्रि के तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

Back to top button