हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का असर जारी है। दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात के समय ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। कुछ जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। हालांकि, इसका बहुत ज्यादा असर नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।  बादल छाए रहेंगे  और शीतलहर चलेगी। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है । हालांकि, इस दौरान कोई भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

3 फरवरी तक मौसम स्थिर रहेगा। सुबह और रात में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि दोपहर में थोड़ी राहत मिलेगी। फरवरी की शुरुआत में हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है।

किस जिले में कैसा रहेगा मौसम?

गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत, चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। यमुनानगर में  1 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में सुबह-शाम कोहरा और शीतलहर का प्रभाव रहेगा।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button