सत्यखबर फतेहाबाद (राजेश भाम्भू) – फतेहाबाद के जीटी रोड पर आज अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों ने जमकर गुंडागर्दी की। बिना किसी पूर्व नोटिस के नगर परिषद के कर्मचारी अपने दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गए। जब इस बात का रेहड़ी व फड़ी वाले गरीब लोगों ने विरोध किया, तो नगर परिषद के कर्मचारी उन्हें भद्दी गालियां निकालते और हाथापाई करते नजर आए। जिसका लाइव वीडियो भी मौजूद है। गरीब लोगों का सामान उठाकर ट्राली में डाल दिया गया। रेहटी और फड़ी लगाने वालो ने नगर परिषद से आधे घंटे का समय मांगा था, कि वह सामान उठा सके। लेकिन नगर परिषद ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
गरीब लोग हाथ जोड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन नगर परिषद के कर्मचारी उन्हें गालियां निकालते और हाथापाई करते दिखे। नगर परिषद के कर्मचारियों के सामने जो भी रेहड़ी फड़ी वाला नजर आया, उसका सामान उठाकर उन्होंने ट्राली में गिरा दिया और जब्त कर लिया। रेहडी वालों का कहना था कि नगर परिषद ने बिना किसी पूर्व सूचना के यह अभियान चलाया है। वह अपनी मेहनत की रोटी कमा कर खा रहे हैं। जो सरकार और प्रशासन उन्हें कमाने नहीं दे रही। वह कई सालों से इन जगहों पर रेहड़ी और फड़ी लगा कर अपना गुजारा कर रहे हैं। जिस प्रकार का सलूक उनके साथ किया जा रहा है, वह सरासर गलत है।
वही इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुलड़िया ने बताया कि नगर परिषद का यह अभियान पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर चलाया गया था। उपायुक्त के आदेशों पर यह कार्रवाई हुई है। कई जगह रेहड़ी वालों ने इसका विरोध किया, इसके लिए अब पुलिस सहायता ली जाएगी। अब पुलिस बल को साथ लेकर यह अभियान चलाया जाएगा।
Copper scrap audits Copper tube bar scrap acquisition Scrap metal buyback
Copper cable scrap market, Metal scrap processing efficiency, Copper carbonate recycling