ताजा समाचारवायरल

Success Story: पूरे गांव ने किया जिस लड़की का विरोध वही बन गई IAS अफसर, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

UPSC को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत पढ़ाई करनी पड़ती है। आज हम आपको बिहार की ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे जिसने पूरे गांव के विरुद्ध जाकर पढ़ाई की। 

UPSC को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत पढ़ाई करनी पड़ती है। आज हम आपको बिहार की ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे जिसने पूरे गांव के विरुद्ध जाकर पढ़ाई की।

पूरे गांव वाले उसकी पढ़ाई के खिलाफ थे। उनके माता-पिता ने मेहनत की ताकि प्रिया को पढ़ा सके। प्रिया रानी एक IAS अधिकारी है और सोशल मीडिया पर काफी मशूह है। उनकी स्टोरी लाखों युवाओं को मोटिवेट करने वाली है।

प्रिया रानी फुलवारी शरीफ के कुड़कुरी गांव की रहने वाली है उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 69वीं रैंक हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया। प्रिया रानी को पढ़ाई के लिए बहुत विरोध झेलना पड़ा लेकिन उनके दादा ने उनका पूरा साथ दिया और उनकी पढ़ाई में मदद की। अपनी जिद्द और लगन के कारण प्रिया आज IAS अफसर बन गई।

David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल
David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल

BIT मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद प्रिया ने UPSC की तैयारी शुरु कर दी। दूसरे प्रयास में उन्हें इंडियन डिफेंस सर्विस में नौकरी मिल गई लेकिन IAS बनने का उनका सपना अधूरा रह गया। तीसरे प्रयास में भी असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर IAS बन गई।

प्रिया रानी का कहना है कि उनकी सफलता का राज नियमति पढ़ाई और मेहनत है। वो रोजाना सुबह 4 बजे उठकर पढ़ती थी। उन्होंने इकोनॉमिक्स को मेन सबजेक्ट बनाया और एनसीआरटी की किताबों और अखबारों पर ध्यान दिया।। उनका मानना है कि शिक्षा ही जिंदगी की सबसे बड़ी संपत्ति है। वो युवाओं को टारगेट के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी है।

जो लोग उनकी पढ़ाई का विरोध करते थे आज वे उनकी कामयाबी पर गर्व महसूस करते हैं। प्रिया ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Women's World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी
Women’s World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी

 

Back to top button