Haryana Anganwadi Bharti: हरियाणा में आंगनवाड़ी के खाली पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी
हरियाणा में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में इस समय कर्मचारियों के कई पद खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इन पदों को भरने के लिए नियमावली तैयार कर रही है।

हरियाणा में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में इस समय कर्मचारियों के कई पद खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इन पदों को भरने के लिए नियमावली तैयार कर रही है।
मंगलवार को विधानसभा में मुलाना की कांग्रेस MLA पूजा चौधरी ने मुद्दा उठाते हुए सरकार से आंगनवाड़ी केंद्रों में हेल्पर, वर्करों तथा सुपरवाइजरों के खाली पदों को भरने की मांग एक सवाल के माध्यम से की।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने सदन में कहा कि हरियाणा में इस समय आंगनवाड़ी वर्कर के 25,962 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 23 हजार 413 पद भरे हुए और 2549 पद खाली है। आंगनवाड़ी हेल्पर के 25 हजार 450 पद स्वीकृत है, जबकि 21 हजार 11 पद भरे हुए हैं और 4439 पद खाली है। सुपरवाइजर के लिए 1016 पद स्वीकृत हैं। इनमें 898 भरे हुए तथा 118 पद रिक्त हैं।
हरियाणा सरकार ने सदन में बताया कि इन पदों को भरने के लिए केंद्र के निर्देशानुसार नियम तय किए गए हैं। यह नियम बहुत जल्दी फ्रेम हो जाएंगे। इस साल के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पदों को भरा जाएगा।
सुपरवाइजरों के खाली पदों को भरने के लिए HSSC को मांग भेजी जा चुकी है। राज्य के सोनीपत जिले में सबसे ज्यादा आंगनवाड़ी वर्करों के 225 तथा आंगनवाड़ी हेल्परों के 360 पद खाली है।
राज्य में आंगनवाड़ी केंद्रों में वर्करों व हेल्परों के रिक्त पदों का ब्योरा
जिले का नाम रिक्त वर्करों के पद रिक्त हेल्परों के पद
अंबाला 129 225
भिवानी 119 195
दादरी 058 105
फरीदाबाद 083 183
फतेहाबाद 106 169
गुड़गांव 090 136
हिसार 127 248
कुरुक्षेत्र 067 160
जींद 130 265
झज्जर 157 213
कैथल 071 255
करनाल 124 235
मेवात 150 170
नारनौल 124 217
पानीपत 052 128
पंचकूला 056 106
पलवल 129 205
रोहतक 151 189
रेवाड़ी 123 256
सिरसा 175 255
सोनीपत 225 360
यमुनानगर 103 164