ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में आज बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज, 13 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में आज बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज, 13 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल जाएगा।

दरअसल, हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने की वजह से दिन में गर्मी महसूस हो रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ये ही वजह है कि कुछ लोगों ने तो मार्च के महीने में रात में पंखा चलाकर सोना शुरू कर दिया है।

UP News: रात को घर के बाहर गाड़ी खड़ी की तो लगेगा चार्ज! अब पार्किंग पड़ेगी आपकी जेब पर भारी
UP News: रात को घर के बाहर गाड़ी खड़ी की तो लगेगा चार्ज! अब पार्किंग पड़ेगी आपकी जेब पर भारी

इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही पंचकूला और अंबाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी या बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।

Delhi Airport: हवाई टकराव के साए में दिल्ली एयरपोर्ट अलर्ट, उड़ानों पर मंडराया अनदेखा खतरा!
Delhi Airport: हवाई टकराव के साए में दिल्ली एयरपोर्ट अलर्ट, उड़ानों पर मंडराया अनदेखा खतरा!

Back to top button