सत्यखबर हरियाणा (अशोक छाबड़ा) – हरियाणा की तमाम मंडी और खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद का काम लगभग खत्म हो चुका है। फूड एंड सप्लाई, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन व एफसीआई ने मंडियों से 72 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद लिया है। इसमें से 65 लाख से अधिक गेहूं की लिफ्टिंग हो पाई है।
6 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं आज भी मंडी और खरीद केंद्रों में पड़ा हुआ है। चूंकि अगले दो दिन फिर से तेज अंधड़ के साथ बारिश की आशंका है। लिहाजा गेहूं को फिर बारिश का खतरा सता रहा है। लॉकडाउन में सरकार ने इस बार सरकारी मंडियों के साथ-साथ 1800 से अधिक खरीद केंद्रों के जरिये किसानों की गेहूं की खरीदी।
यह खरीद केंद्र किसानों की सहूलियत के चलते गांवों के आसपास ही बनाए गए थे। मंडी और खरीद केंद्रों में 7212198 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। इनमें से 6579247 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। जबकि 673923 मीट्रिक टन गेहूं मंडी और खरीद केंद्रों पर ही उठान के इंतजार में पड़ा है। जबकि 5348880 मीट्रिक टन गेहूं अभी तक गोदामों तक में पहुंच पाया है।
जिलों में गेहूं की खरीद व उठान की स्थिति
जिला खरीद उठान के इंतजार में पड़ा गेहूं
अंबाला 237184 3400
भिवानी 199217 41247
चरखीदादरी 63527 21314
फरीदाबाद 111295 27283
फतेहाबाद 702224 27601
गुरुग्राम 60049 16445
हिसार 488637 73213
झज्जर 175250 17328
जींद 715120 81952
कैथल 652245 34623
करनाल 749758 41301
कुरुक्षेत्र 493609 8603
महेंद्रगढ़ 18092 1595
नूंह 58951 18232
पलवल 277245 79783
पंचकूला 37780 196
पानीपत 270025 18583
रेवाड़ी 42395 5947
रोहतक 221565 19092
सिरसा 969282 98159
सोनीपत 378460 34628
यमुनानगर 290287 3397
Aluminium scrap arbitration Aluminium scrap improvements Metal recovery services