सत्यखबर हरियाणा (अशोक छाबड़ा) – महिला भाजपा नेता सोनाली फौगाट से विवाद में फंसे हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह वीरवार को यहां हरियाणा महिला आयोग में पेश हुए। बता दें कि सोनाली फौगाट ने पिछले दिनों बालसमंद मंडी में किसी बात पर हुए विवाद से नाराज होकर सुल्तान सिंह की थप्पड़ों औ चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था। इससे पहले महिला आयोग के सदस्य हिसार भी पहुंची थीं और मामले में पूछताछ की थी।
दूसरी ओर, बुधवार को सोनाली फौगाट ने महिला आयोग मुख्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत और बयान दर्ज कराया था। उन्होंने विवाद का कारण हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ करना बताया था। सोनाली ने महिला आयोग में दी शिकायत में सुल्तान सिंह के एक कथित ऑडियो टेप को मुख्य आधार बनाया है। इसके बाद महिला आयोग ने हिसार मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को सभी दस्तावेजों के साथ वीरवार को दिन में 11 बजे पेश होने का समन जारी किया था। इसके बाद वीरवार सुबह सुल्तान सिंह पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा।
महिला आयोग के सदस्यों ने ऑडियो टेप और पूरे घटनाक्रम पर उनसे सवाल जवाब किए। बताया जाता है कि सुल्तान सिंह ने पूरे मामले पर अपना लिखित बयान भी पेश किया। सुल्तान सिंह खुद पर लगाए गए आरोपों से साफ इन्कार किया। बताया जाता है कि उन्होंने पूछताछ में कहा कि वह मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं। उन्होंने सोनाली फौगाट और उनके समर्थकों पर बेवजह अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। इससे पहले भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने बुधवार शाम महिला आयोग में पेश हुईं। उन्होंने आयोग की प्रधान प्रतिभा सुमन, वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज सहित अन्य सदस्यों और अधिकारियों समच अपना पक्ष रखा था।
सोनाली फौगाट ने कहा कि सुल्तान सिंह ने महिलाओं सम्मान को ठेस पहुंचाई और उनके साथ असभ्य बर्ताव किया। वह राजनीति में हैं इसी कारण उनको निशाना बनाया जा रहा है। प्रीति भारद्वाज ने बताया कि सोनाली फौगाट बुधवार शाम को खुद ही आयोग के समक्ष पेश हुईं थीं और अपनी लिखित शिकायत दी। साथ ही सोनाली फौगाट की ओर से ऑडियो क्लिप भी सुनाया गया, जिसमें सुल्तान सिंह द्वारा महिलाओं के बारे में अपशब्द कहे।
Scrap aluminium weighing Scrap aluminium packaging standards Metal assessment services
многопрофильная медицинская клиника онлайн медицинская справка купить Москва купить мед справку от врача