सत्यखबर, तरावड़ी (रोहित लामसर) – इनैलों पार्टी के युवा नेता विनोद रायपुर ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती पर इनैलों पार्टी की ओर से गोहाना में 25 सितम्बर को आयोजित होने वाली 105वीं सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक साबित होगी। रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकत्र्ता एकजुट होकर शिरकत कर इनैलों पार्टी की मजबूती का परिचय देंगे। इनैलों के युवा नेता विनोद रायपुर तरावड़ी अनाज मंडी में लोगों को सम्मान दिवस रैली का न्यौता दे रहे थे। इस दौरान युवा नेता विनोद रायपुर ने कहा कि 25 सितम्बर को आयोजित रैली इतिहास रचने जा रही हैं। इस बार की रैली रिकार्डतोड़ साबित होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी से त्रस्त जनता ने अब सता में परिवर्तन लाने का मन बना लिया है। ऐसे में अब प्रदेश में इनैलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। इनैलों पार्टी के कार्यकत्र्ता एकजुट हैं और अब लोगों का मोह भी भाजपा सरकार से भंग इसलिए हो गया हैं कि भाजपा पार्टी में किसी को भी मान-सम्मान नही मिलता। विकास के मामले में भी भाजपा सरकार टांय-टांय फिस्स साबित हुई है। इनैलों पार्टी के राज में ही विकास की राह अग्रसर हुई है। युवा नेता विनोद रायपुर ने सभी लोगों को इनैलों की सम्मान दिवस रैली का न्यौता दिया।
Scrap aluminum recycling center Aluminum waste disposal Metal reclamation facility