सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गांव मंगलपुर में एक देवर ने अपनी भाभी के चरित्र पर शक को लेकर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव मंगलपुर वासी रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तथा उसके भाई मदनलाल की शादी जिला फतेहाबाद के गांव सनियाना में एक ही परिवार में हुई थी। जिसकी वजह से उसकी पत्नी 30 वर्षीय बिरजो मदनलाल की रिश्ते में साली व भाभी दोनों लगती थी। उसके तथा उसका भाई मदनलाल के मकान साथ-साथ में थे। उसका भाई मदनलाल उसकी पत्नी बिरजो के चरित्र पर शक करता था। जिसकी वजह से उन दोनों में पिछले कई महीनों से तकरार होती आ रही थी। मदनलाल उसकी भाभी बिरजो से चरित्र को लेकर पहले भी झगड़ा कर चुका था। इसी बीच मदन ने शुक्रवार की दोपहर को उसकी भाभी बिरजो को घर में अकेला देखा, तो वह बिरजो को घसीटता हुआ ऊपर चौबारे में ले गया। जहां मदन ने उसको चुन्नी से गला घोंटकर मारने लगा। जब मदन उसकी भाभी को गला घोंटकर मार रहा था, तो बिरजो की 10 वर्षीय लड़की मौके पर पहुंची और उसने देखा कि उसका चाचा मदन उसकी मम्मी को गले में चुन्नी डालकर मार रहा था। जिससे वह डर गई और वह नीचे उतर आई। उसने अपने पिता रणधीर को जाकर यह बात बताई। जिसके बाद वे दोनों वहां पहुंचेे, तो मदन ने उनको जान से मारने की धमकी दी और किसी को बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। जब उन्होंने बिरजो को संभाला, तो उसकी मौत हो चुकी थी।
Aluminium recycling collaborations Scrap aluminium disassembly Environmentally friendly scrap metal trading
Scrap metal material sourcing Ferrous scrap recollection Iron waste drop-off
Ferrous material recycling appraisal, Iron repurposing services, Metal recycling plant services