सत्य खबर यमुनानगर
यमुनानगर के सिविल अस्पताल में मंगलवार सुबह 8 बजे अचानक से हंगामा खड़ा हो गया। एक 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों का आरोप था कि रात में डॉक्टर और नर्स सोती रही, इसकी लापरवाही में मौत हो गई। युवक को तेज बुखार था। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है। सभी आरोप निराधार है। मृतक के परिजनों ने करीब 2 घंटे अस्पताल में हंगामा किया और आरोप लगाया कि उन्हें बिना बताए मृतक को मोर्चरी में शिफ्ट किया जा रहा था। परिजनों के आरोपी की अस्पताल प्रशासन जांच करवा रहा है।
सोमवार को भर्ती करवाया था अक्षय
यमुनानगर के खिजराबाद में रहने वाले 21 वर्षीय अक्षय को सोमवार को तेज बुखार था। बुखार के चलते उसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह भर्ती करवाया गया था। उसका इलाज चल रहा था कि मंगलवार सुबह 8 बजे अक्षय की मौत हो गई।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%aa/
मौत के बाद उसकी मां शकुंतला और पिता घनश्याम ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रशासन मृतक के शव को बिना बताए मोर्चरी में शिफ्ट कर रहा था और उनके मरीज की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है। उनका कहना था कि डॉक्टर रात में सोते रहे, जिस वजह से अक्षय ने दम तोड़ दिया। इस बात पर मृतक के परिजनों ने 2 घंटे तक अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
ये कहना है डिप्टी सिविल सर्जन का
अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन अनूप गोयल का कहना है कि अक्षय की हालत ज्यादा सीरियस थी, उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई लेकर जाने के लिए कहा था। उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। डॉक्टर और नर्स सोए हुए नहीं थे, फिर भी परिजनों के आरोप की जांच करवाई जा रही है।
Aluminium product recycling Aluminium casting recycling International metal trade