सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – आदर्श स्कूल में हरियाणा दिवस के उलपक्ष्य में लघु हरियाणवी धरोहर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्या भारती हरियाणा के सह संगठन मंत्री रवि मौजूद रहे। सह संगठन मंत्री रवि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी शिक्षा के साथ संस्कारों को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए। बच्चों द्वारा गीत व कविताएं सुनाई गई। हरियाणवी संस्कृति की पहचान कराने हेतु लघु धरोहर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बच्चों को आज भी प्रचलित धरोहर के बारे में बताया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने धरोहर की जानकारी प्राप्त की। कला संगम वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
प्राचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि विद्या भारती हरियाणा बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी भारतीय संस्कृति व धरोहर का ज्ञान भी कराती है। जिससे शिक्षित बच्चे का जीवन हमेशा प्रेरणादायी होता है। इसके अतिरिक्त संस्था अध्यक्ष भारतभूषण गुप्ता, नीरज नागपाल, कृष्ण चुघ व प्राचार्य ने सरदार पटेल को माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गये। इस अवसर पर दीपक सिंगला, जोगिन्द्र कुमार, मदन, संदीप, रामनिवास आदि आचार्य उपस्थित रहे।
Metal waste trade Ferrous waste management solutions Iron waste recovery plant
Ferrous material contamination prevention, Iron scrap recycling industry, Scrap metal shredding
Aluminium scrap melting furnace Scrap aluminium demand forecast Scrap metal recycling