सत्य खबर । बरोदा
हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। 13 चरणों की वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस 8811 वोटों से आगे चल रही है। अब तक कांग्रेस के इंदुराज नरवाल को 40371, बीजेपी के योगेश्वर दत्त को 31560, इनेलो के जोगेंद्र मलिक को 3713 व लोसुपा के राजकुमार सैनी को 3732 वोट मिले हैं।
इससे पहले मतगणना मोहाना बिट्स में बनाया गया है, जहां 20 राउंड में मतगणना की जाएगी। मतगणना के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सात ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना केन्द्र के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है।
बरोदा उपचुनाव की हर अपडेट सबसे पहले देखे live
गौरतलब है कि बरोदा विधानसभा सीट पर हो रहा यह चुनाव हरियाणा के इतिहास में 35वां उपचुनाव हो रहा है। पिछले आम चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के स्वर्गीय विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ही चुने गए थे, जिनका देहांत इसी साल 12 अप्रैल को हो गया था, जिसके बाद बरोदा उपचुनाव आयोजित करवाया गया है।
उपचुनाव के मैदान में कांग्रेस के प्रत्याशी इंदुराज नरवाल उर्फ भालू, भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त, इनेलो के प्रत्याशी जोगेन्द्र मलिक व एलएसपी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी उतरे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त पिछले आम चुनाव में भी बरोदा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
पहले राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 1020 वोटों से आगे चल रहे थे। 2595 वोट इंदुराज नरवाल को, 202 जोगेंद्र मलिक को, 1575 योगेश्वर दत्त को, 14 इंद्र सिंह को और 250 राजकुमार सैनी को मिले। 27 नोटा हुए और कुल 4710 वोटों की गिनती हुई।
दूसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 672 वोटों से आगे चल रहे थे। 5322 वोट इंदुराज नरवाल को, 4660 योगेश्वर दत्त को, 899 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 701 मिले। 61 नोटा हुए और कुल 11827 वोटों की गिनती हुई।
तीसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2049 वोटों से आगे चल रहे थे। 8708 वोट इंदुराज नरवाल को, 6659 योगेश्वर दत्त को, 1100 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 991 मिले। 84 नोटा हुए और कुल 17792 वोटों की गिनती हुई।
चौथे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2843 वोटों से आगे चल रहे थे। 11504 वोट इंदुराज नरवाल को, 8661 योगेश्वर दत्त को, 1280 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1138 मिले। 100 नोटा हुए और कुल 22968 वोटों की गिनती हुई।
पांचवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3206 वोटों से आगे चल रहे थे। 14942 वोट इंदुराज नरवाल को, 11736 योगेश्वर दत्त को, 1780 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1439 मिले। 145 नोटा हुए और कुल 30422 वोटों की गिनती हुई।
छठे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3842 वोटों से आगे चल रहे थे। 17827 वोट इंदुराज नरवाल को, 13985 योगेश्वर दत्त को, 2065 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1582 मिले। 159 नोटा हुए और कुल 36048 वोटों की गिनती हुई।
सातवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 20834 वोट इंदुराज नरवाल को, 15617 योगेश्वर दत्त को, 2369 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2719 मिले। 189 नोटा हुए और कुल 42224 वोटों की गिनती हुई।
आठवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 23554 वोट इंदुराज नरवाल को, 17652 योगेश्वर दत्त को, 2584 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2870 मिले। 208 नोटा हुए और कुल 47416 वोटों की गिनती हुई।
नौंवे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 8191 वोटों से आगे चल रहे थे। 28169 वोट इंदुराज नरवाल को, 19978 योगेश्वर दत्त को, 2886 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3054 मिले। 245 नोटा हुए और कुल 54959 वोटों की गिनती हुई।
10वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9117 वोटों से आगे चल रहे थे। 31723 वोट इंदुराज नरवाल को, 22606 योगेश्वर दत्त को, 3153 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3279 मिले। 263 नोटा हुए और कुल 61722 वोटों की गिनती हुई।
11वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 10330 वोटों से आगे चल रहे थे। 35301 वोट इंदुराज नरवाल को, 24971 योगेश्वर दत्त को, 3241 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3548 मिले। 293 नोटा हुए और कुल 68117 वोटों की गिनती हुई।
12वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9483 वोटों से आगे चल रहे थे। 37614 वोट इंदुराज नरवाल को, 28131 योगेश्वर दत्त को, 3550 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3561 मिले। 320 नोटा हुए और कुल 74111 वोटों की गिनती हुई।
बरोदा विधानसभा के अबतक के विधायक
चुनाव विधायक पार्टी
1967 रामधारी कांग्रेस
1968 श्याम चंदविशाल हरियाणा पार्टी
1972 श्याम चंद कांग्रेस
1977 भले राम जनता पार्टी
1982 भलेराम लोकदल
1987 किरपा राम लोकदल
1991 रमेश कुमार खटक जनता पार्टी
1996रमेश कुमार खटक समता पार्टी
2000 रमेश कुमार खटक इनेलो
2005 रामफल इनेलो
2009 कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2014 कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2019 कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
इस बार कोई जीते रचा जाएगा इतिहास
इतिहास रचे जाने का तथ्य इस प्रकार है कि इस सीट पर जीत चाहे कांग्रेस जीते या भाजपा इतिहास रचा जाना तय है। अगर बरोदा में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो यह कांग्रेस द्वारा रचा गया इतिहास होगा कि इस सीट पर कांग्रेस लगातार 4 बार जीत दर्ज कर रही होगी। वहीं अगर भाजपा ने जीत दर्ज की तो यह भाजपा द्वारा रचा गया इतिहास होगा कि भाजपा ने यहां पहली बार कमल खिलाया हो। बता दें कि भाजपा ने बरोदा में कभी भी जीत दर्ज नहीं की है।
बरोदा उपचुनाव पर पूरे हरियाणा के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। बरोदा के रण में 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए थे, अब कल मतदान के परिणाम आने के बाद देखना ये होगा कि बरोदा की कुर्सी पर कौन बैठने वाला है।
इस उपचुनाव में दिलचस्प बात यह है कि इस बार बरोदा की जनता जिसे अपना विधायक बनाएगी, वह विधानसभा में पहली बार जाएगा, क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू, इनेलो के उम्मीदवार जोगेन्द्र मलिक व एलएसपी के उम्मीदवार राजकुमार सैनी सहित अन्य उम्मीदवार विधायकी की दौड़ में नए हैं।
Aluminium scrap quality control Aluminium scrap melting furnace Metal reclamation and reutilization solutions
Metal waste recycling yard Ferrous material vendors Iron reclamation
Ferrous metal reclamation and reprocessing, Iron repurposing center, Metal scraps buyback