सत्य खबर, सोहना,संजय राघव
रबी का सीजन आते ही किसानों की सरसों की फसल अनाज मंडी में आनी शुरू हो गई है लेकिन अनाज मंडी में लगे गंदगी के ढेर पूरी तरह से मार्केट विभाग के अधिकारियों के आदेशों की हवा निकाल रहे हैं| जिसमें अधिकारियों के दावे हैं कि उन्होंने किसानों के सहूलियत के लिए तमाम इंतजाम पूरे किए हुए हैं|
आढ़तियों ने बताया कि अनाज मंडी में जगह-जगह काफी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिस कारण किसानों को काफी दिक्कत हो रही है| पास में सब्जी मंडी होने के कारण सब्जी विक्रेता अनाज मंडी के अंदर गंदगी फैलाते हैं| इस मामले की शिकायत की गई लेकिन आज तक अधिकारियों ने किसानों को अपनी फसल डालने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है| आढ़तियों का कहना है कि इस गंदगी का कारण भारत में रहने वाले दुकानदारों उनके परिवार वालों को संक्रमित बीमारी का खतरा बना हुआ है| इस गंदगी कारण काफी तादात में मंडी परिसर में मच्छर और मक्खी पनप रही है|
बहराल सोहना अनाज मंडी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता मिशन पर सवालिया निशान लगा रहे हैं| इस गंदगी से किसानों को भारी दिक्कत होती है| किसानों को भी इस गंदगी कारण अपनी फसल को लाने ले जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं|
Aluminium scrap surface treatments Aluminium scrap material testing Metal recycling strategies