सत्यखबर,सोनीपत/हरियाणा
कुंडली बॉर्डर पर किसानो की 5 झोपडिया जलकर राख हो गयी. आगजनी की सूचना पाते ही किसान मौके पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब 5 झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय कोई किसान झोपड़ी के अंदर नहीं था। इससे जानी नुकसान होने से बच गया। किसान नेताओं ने आगजनी को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। किसानों का कहना है कि आगजनी के दौरान एक युवक को उन्होंने आग लगाते देखा है। जब तक वे उसे पकड़ते, आग लगाकर वह फरार हो गया। किसानों का कहना है कि यह उनको उकसाने की साजिश है, ताकि किसान आवेश में आकर कोई कदम उठाएं और सरकार को बदनाम करने का मौका मिले। पर, इस तरह की हरकतों से किसान डरने वाले नहीं है।
यह भी पढ़े… ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज,जानिए पूरा मामला
यह सब साजिश वह भलीभांति से समझ रहे हैं। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि धरना पर आगजनी की सूचना मिली थी। इसके बाद वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। किसानों ने जो बयान दिया है, इसके आधार पर कारवाई की जाएगी। किसी शरारती तत्व के होने की बात कही गई है। पुलिस इसकी जांच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
किसानों का सामान जला :-
बृहस्पतिवार दोपहर किसी शरारती तत्व ने किसानों की कच्ची झोपड़ियों को रसोई ढाबा के पास आग के हवाले कर दिया। आग लगने ही फूंस से बनी झोपड़ियां धूं-धूं कर जल उठी। जब तक किसान काबू पाते कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इनमें रखा किसानों की जरूरत का सामान, एसी, कूलर, पंखे और कपड़े भी जल गए।
किसान नेता बोले, सरकार ने रची साजिश :-
घटना के बाद किसान मोर्चा और संगठन सरकार के प्रति आक्रामक हो गए हैं। किसान नेता डा.दर्शनपाल, बलेदव सिंह सिरसा अमनदीप कौर व लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर यह साजिश रची गई है। किसान नेता सिरसा ने कहा कि जब आगजनी की जा रही थी, उन्होंने खाकी पेंट और तिलकधारी युवक को देखा था। जब तक किसान उसे पकड़ने गए, वह दूसरे टेंट में आग लगा चुका था।
Aluminum salvage and recycling Aluminium recycling resilience Metal sorting services
Metal reclaiming facility Ferrous material recycling water conservation Iron waste recovery facility
Ferrous material satisfaction, Iron waste redistribution, Metal scrap reclamation plant