सत्य खबर
शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। 63 वर्षीय अभय सिंह संधु की कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई। उनका पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अभय सिंह संधु ने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभय सिंह संधु शहीद भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पुत्र थे।
पंजाब सरकार ने कहा है कि अभय सिंह संधु के इलाज में हुए सारे खर्च का वहन पंजाब सरकार करेगी। अभय सिंह संधु के निधन पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ”शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इलाज में जो भी कुछ खर्च हुआ है, उसका वजह हम करेंगे। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”
Aluminium recycling outreach Aluminium scrap reselling Metal waste sustainability