कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन
हरियाणवी गीतों पर डांस कर महिलाओं ने पीएम मोदी को जमकर कोसा
रंग बिरंगी चूड़ियां पैक कर भेजी पीएम मोदी के नाम
नरेन्द्र मोदी के नाम भेजी चूडि़यां
कहा: मोदी तू चूड़ी पहन ले म्हारै दिल में टिकाई होजेगी
सत्यखबर जीन्द राजकुमार गोयल
जीन्द के गांव भोंसला में किसान महिलाओं ने कृषि कानूनों के विरोध को लेकर अनोखा तरीका अपनाया है…जिसके चलते किसान महिलाओं ने पीएम मोदी के नाम चूडि़यां भेजी है। लिफाफों में अलग-अलग क्लर की फैन्सी चूडि़या पैक करके भेजी गई है। यें चूडि़यां लिफाफो में पैक करने से पहले किसान महिलाओं ने इन चूडि़यों के साथ हरियाणवी गीत गाते हुए डांस किया। गीत के बोल थे मोदी तू चूड़ी पहन ले म्हारे दिल में टिकाई हो ज्यागी
इस दौरान महिलाओं ने हरियाणवी गीतों पर डांस कर कर पीएम मोदी को खूब कोसा और उन्हे चूड़ी पहनने की सलाह दी। ये अनोखा प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं ने लिफाफों में अलग-अलग क्लर की फैन्सी चूडि़या पैक की और इन्हें नरेन्द्र मोदी के दिल्ली के पत्ते पर कोरियर करवा दिया गया।
वहीं इस अनोखे प्रदर्शन का आयोजन करने वाली किसान नेता मनजीत भौंसला का कहना है कि देश का अन्नदाता आज कड़कड़ाती ठण्ड में सड़कों पर भूखा-प्यासा बैठा है लेकिन देश का प्रधानमन्त्री बिना टेन्शन लिए बंगलों में बैठा है। देश के प्रधानमन्त्री को चाहिए कि किसानों सम्बन्धी तीनों कानून तुरन्त प्रभाव से रद्द करें। अगर उनके बस की बात नहीं है तो चूड़ी पहन लें अन्यथा अपने पद से इस्तीफा दे दे।
बहराल देश-प्रदेश में पिछले कईं दिनों से लगातार किसान अलग-अलग तरीकें से प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में जीन्द के गांव भौंसला में भी किसान, प्रधानमन्त्री मोदी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते नजर आए। इस प्रदर्शन में खुद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ये एक ऐसा अनोखा प्रदर्शन था जो पहले शायद कभी देखने को नहीं मिला…
Aluminium scrap global trade Aluminium scrap trading dynamics Metal reclamation plant