सत्यखबर,हिसार
हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद रामायण टोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने की खबर है। इस दौरान कई किसानों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे किसानों पर हुई बर्बरता करार दिया। झड़प में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हैं।
https://www.facebook.com/gurnamsinghcharunibku/videos/1409234896099643/
वहीं हरियाणा में निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान डरने वाले नहीं है। गाजीपुर बॉर्डर से हिसार के लिए निकल चुका हूं। आंदोलनकारी किसानों का रास्ता लाठी और गोली से नहीं रोक सकते।
https://www.facebook.com/ChaudharyRakeshTikait/videos/841153033419357/
किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध भी शुरू हो गया है। हिसार के सभी टोल दो घंटे के लिए जाम कर दिए गए हैं। नारनौंद में किसानों ने हांसी-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया है।
लाठीचार्ज और किसानों की गिरप्तारी के विरोध में लोगों ने जाम लगाया वहीं हिसार में किसानों ने आईजी का घेराव भी किया है
Aluminium scrap import procedures Secondary aluminium market Scrap metal market intelligence